फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lover Murder Girlfriend two childrens For Marriage

प्रेमी ने प्रेमिका के दोनों बच्चों को इसलिए दे डाली दर्दनाक मौत, खुद सुनाई खौफनाक वारदात की कहानी

Fri, 04 Jan 2019 09:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Jan 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Lover Murder Girlfriend two childrens For Marriage
शव - फोटो : डेमो

प्रेमिका के बच्चों को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारे की बातें जब पुलिस ने सुनी तो वो भी हैरान रह गई। कस्बे से बुधवार को लापता हुए दो बच्चों की हत्या उनकी मां के प्रेमी ने कर दी और शव गंगनहर में फेंक दिया। हिरासत में लिए गए महिला के प्रेमी ने पूछताछ में बृहस्पतिवार को यह सनसनीखेज रहस्योद्घाटन किया।

विज्ञापन


प्रेमी ने कुबूल किया कि वह महिला से निकाह करना चाहता था, लेकिन पूर्व पति के बच्चों को साथ रखने को तैयार नहीं था। इसलिए दोनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। इस अपराध में बच्चों के मां की क्या भूमिका है, इसकी पड़ताल के लिए पुलिस ने महिला को भी हिरासत में ले लिया है। चूंकि, अभी बच्चों की लाशें नहीं मिली हैं, लिहाजा हत्या का मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस बच्चों के शवों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गुमशुदा दोनों मासूमों की तलाश के दौरान संदेह के आधार पर बुक्कनपुर निवासी एक युवक (35) को हिरासत में लिया गया है। युवक ने दोनों बच्चों को गाड़ी में ले जाने और उनकी हत्या कर शवों को नारसन क्षेत्र में मोहम्मदपुर झाल के पास गंगनहर में फेंकने की जानकारी दी। संदेह के घेरे में आए युवक ने बताया कि मौत के घाट उतारे गए दोनों मासूम पठानपुरा निवासी एक तलाकशुदा महिला के बच्चे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस महिला ने बुधवार को कोतवाली में पुत्री महक (6) और पुत्र मोहम्मद अर्श (4) के अचानक गायब होने की सूचना दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया की एक जनवरी 2019 की रात को उसके दो बच्चे अचानक लापता हो गए। दो मासूमों के लापता होने पर पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। जांच के दौरान पता चला कि बच्चों की मां के बुक्कनपुर निवासी युवक से प्रेम संबंध हैं। 

वह अपने पति से साढ़े तीन साल पहले तलाक ले चुकी है। दोनों बच्चे पहले पति से ही हैं। प्रेमी उससे निकाह करना चाहता था, लेकिन बच्चों को साथ रखने को तैयार नहीं था। बच्चों को राह से हटाने के लिए ही उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश शर्मा ने बताया कि महिला के प्रेमी ने दोनों बच्चों की हत्या कर शव नहर में फेंकने की बात बताई है।

पुलिस इस तथ्य की तस्दीक करने के लिए शवों की तलाश कर रही है। पुलिस प्रेमी और महिला को लेकर नारसन भी गई। प्रेमी ने पूरे घटनाक्रम में महिला का साझीदार होना बताया है। हालांकि, महिला ने इससे इनकार किया है। पुलिस ने महिला के साथ रहने वाली उसकी बहन से भी पूछताछ की है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने भी आरोपियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि फिलहाल पूरा जोर शवों को बरामद करने पर है। शव मिलते ही पूरा घटनाक्रम साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed