प्यार में मिला धोखा तो प्रेमिका का गला काटा, फिर उसकी लाश के सामने दे दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवफाई के शक में एक युवक ने मंगलवार को पहले प्रेमिका को गला रेतकर मार डाला, इसके बाद खुद फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। राजधानी के राजपुर थानाक्षेत्र के एक बंद फ्लैट से पुलिस को दोनों की लाशें मिलीं। बताया जा रहा है कि दोनों का करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी मसूरी बीएस चौहान ने बताया कि फौरी पड़ताल में पता चला है ये प्रेमी युगल थे।
घटना की वजह के पीछे मोटे तौर पर जो कारण सामने आया है, उसके मुताबिक, प्रेमिका पड़ोस के रहने वाले एक युवक से मिलती-जुलती थी। जब प्रेमी ने एक दिन प्रेमिका और उस युवक को साथ देखा तो वह अपना आपा खो बैठा। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार तकरार भी हुई। प्रेमी के जीजा ने दो दिन पहले दोनों को बैठाकर समझाया भी था। मगर, इसका कोई नतीजा नहीं निकला।
मंगलवार सुबह प्रेमी ने प्रेमिका को उन्हीं के फ्लैट पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद की कलाई भी काटकर जान देने की कोशिश की। कमरे में फैले खून को देखकर माना जा रहा है कि वह काफी देर तक कमरे में घूमता रहा। फिर उसने टूल बॉक्स से तार निकाला और पंखे के सहारे फांसी लगा ली।
प्रेमिका पर कभी जान छिड़कता था प्रेमी... आज उसी की जान ले ली
मंगलवार की रात करीब नौ बजे फ्लैट स्वामी ने पुलिस को फोन किया। उन्होंने बताया कि वो रात साढ़े आठ बजे अपने फ्लैट पर पहुंचे, दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने के बाद भी नहीं खुला, अंदर से कोई आवाज भी नहीं आ रही थी। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खोला तो सामने का नजारा देखकर भौचक्की रह गई।
एक युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। ठीक उसके सामने बेड पर एक युवती की लाश पड़ी थी। उसकी गर्दन किसी धारदार हथियार से रेती गई थी। उसके गले और युवक की कलाई से निकला खून फर्श पर जम चुका था। इस लिहाज से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि घटना दोपहर किसी वक्त की है।