घरवाले किसी और से करवा रहे थे शादी, एक दिन पहले प्रेमी का हाथ पकड़ गंगनहर में कूदी युवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के पास गंगनहर के पुराने पुल पर प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गंगनहर में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में दोनों गंगनहर में डूबकर लापता हो गए। प्रेमी युगल को कूदता देख पुल पर आसपास के लोगों भीड़ जुट गई।
लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगनहर के किनारे कुछ दूर तक उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि युवती की आज शादी होने वाली थी, जिससे वह नाखुश थी। इसी वजह से उसने प्रेमी के साथ नहर में छलांग लगा दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे बाइक से एक युवती और युवक मंगलौर के पास गंगनहर के पुराने पुल पर पहुंचे। यहां युवक ने पुल के पास बाइक खड़ी कर दी और कुछ देर तक दोनों बातचीत करते रहे। इसी बीच अचानक दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। दोनों को कूदता देख पुल से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने गंगनहर में डूबते हुए लोगों से खुद को बचाने की गुहार लगाई। कुछ देर तक दोनों गंगनहर में नजर आए। इसके बाद दोनों गंगनहर में डूबकर लापता हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुल के पास से कुछ दूरी तक दोनों की तलाश की, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने लोगों से दोनों के बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई उनके बारे में कुछ नहीं बता पाया।
पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की तो वह सहारनपुर का निकला। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और सहारनपुर पुलिस को सूचना दी। नगर पुलिस चौकी प्रभारी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि युवक और युवती मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले थे। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर सहारनपुर पुलिस से जानकारी जुटाई गई तो दोनों की शिनाख्त हो गई। पुलिस के अनुसार, युवती की बृहस्पतिवार को शादी थी, लेकिन वह इससे नाखुश थी। हो सकता है इसी वजह से छलांग लगाई हो। बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था।