फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lover Done Girlfriend Murder in Haridwar Due to Physical Relation

शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्रेमिका को उतार दिया मौत के घाट, जगह और वजह जानकर हैरानी में पड़ी पुलिस

Tue, 06 Nov 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 06 Nov 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
Lover Done Girlfriend Murder in Haridwar Due to Physical Relation
युवती का शव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार के ज्वालापुर के पुल जटवाडा से सटी गंगनहर पटरी पर झाड़ियों में मिले शव की पहचान हरियाणा के पलवल की 16 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई है। उसकी हत्या उसके प्रेमी ने की थी। प्रेमी को यहां लेकर पहुंची हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से घटनास्थल से खून से सने पत्थर बरामद कर लिए।

विज्ञापन


 तीन नवंबर को गंगनहर पटरी पर झाड़ियों में एक किशोरी का शव मिला था। चेहरा सड़ गल चुका था। स्थानीय पुलिस की पड़ताल में मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। ज्वालापुर पुलिस अभी शिनाख्त के प्रयास में जुटी थी कि मंगलवार को हरियाणा के पलवल जिले के थाना कैंप से एसआई वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम यहां पहुंची।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस अपने साथ एक युवक अमित पुत्र रघुवीर निवासी रोनीजा थाना कैंप जिला पलवल को लेकर पहुंची थी। हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को जब बताया कि अमित ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव गंगनहर पटरी पर झाड़ियों में फेंका था तब स्थानीय पुलिस सन्न रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने शव के फोटोग्राफ हरियाणा पुलिस और किशोरी के परिजनों को दिखाए तो उन्होंने उसकी पहचान ममता (16) पुत्री धर्मसिंह निवासी रोनीजा कैंप पलवल हरियाणा के रूप में की।
 

स्थानीय पुलिस को हरियाणा पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी दी। बकौल हरियाणा पुलिस कि आरोपी अमित का ममता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पेशे से स्कूल वैन चालक अमित 21 अक्तूबर को ममता को लेकर आया था।      
 
हरकी पैड़ी घूमने के बाद प्रेमी जोड़ा श्रवणनाथ नगर के एक होटल में ठहरा और फिर 23 अक्तूबर को वापस हरियाणा लौट गया था। अगले दिन वह फिर से हरिद्वार के लिए निकले थे और रुड़की में ठहरे थे।

25 अक्तूबर को प्रेमी जोड़ा रुड़की से हरिद्वार के लिए चला था लेकिन वह बस से पुल  जटवाड़ा पर उतर गए। पुल जटवाडा के पास गंगनहर पटरी पर सुनसान स्थान पर पहुंचने पर अमित ममता को जबरन खींचकर झाड़ियों में ले गया और पत्थर (टाइल्स के टुकड़े) से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

तीन बार कांवड़ ले जा चुका था, इसलिए चुना हरिद्वार 

ममता को मौत के घाट उतारने के बाद वह लौट गया। अमित के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज था इसलिए उसने पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में आत्मसमर्पण करते हुए हरियाणा पुलिस पर उसे परेशान करने का आरोप जड़ दिया। हरियाणा पुलिस ने जब उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तब उसने पूरी कहानी उगल दी।  

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी टाइल्स बरामद कर ली गई है। बताया कि प्रेमिका की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह गले की फांस बन गई थी। वह घर वापस लौटना नहीं चाहती थी और वह उसे घर जाने के लिए कह रहा था।  

अमित तीन बार कांवड़ लेकर जा चुका है इसलिए उसे गंगनहर पटरी के भौगोलिक परिवेश को बखूबी जानता था। उसे यह भी पता था कि पटरी सुनसान रहती है। इसलिए उसने जब प्रेमिका का कत्ल करने की ठानी तब उसे यह स्थान ही सुरक्षित लगा। लिहाजा उसने यहां लाकर प्रेमिका का कत्ल कर डाला।  

चेहरे पर साफ दिखाई दी बेरहमी  

पुलिस के हर सवाल का आरोपी अमित ने बेबाकी से जवाब दिया। प्रेमिका के कत्ल का रत्तीभर अफसोस भी उसके चेहरे पर नहीं दिखाई दिया। बल्कि बेरहमी उसके चेहरे पर साफ साफ झलकती दिखाई दी। स्थानीय पुलिस भी कत्ल की वजह सुनकर दंग रह गई।

बकौल कोतवाली प्रभाीर चंद्रभान सिंह अधिकारी कि जब उससे पूछा कि उसे छोड़कर ही चला जाता फिर कत्ल क्यों कर दिया। तब आरोपी बोला कि समझ में नहीं आया क्या करूं, वह नाबालिग भी थी। फिर दुष्कर्म के मामले में फंस जाता इसलिए उसकी हत्या करना ही ठीक समझा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed