{"_id":"5a434aa44f1c1b6a118ba4b6","slug":"lover-and-his-friend-beaten-by-villagers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को उठाने साथियों संग पहुंचा प्रेमी तो ग्रामीणों ने किया बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को उठाने साथियों संग पहुंचा प्रेमी तो ग्रामीणों ने किया बुरा हाल
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथियों के साथ प्रेमिका को घर से उठाने आए युवक की गाड़ी को किशोरी के परिजनों और ग्रामीणों ने घेर लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवकों पर हमलाकर बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
जान बचाने के लिए युवक ने गाड़ी रेलवे कॉलोनी की ओर दौड़ा दी। प्रेमी को मौके पर छोड़कर उसके साथी फरार हो गए। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। एक वर्ष पूर्व मिस कॉल के जरिये अलीगढ़ के थाना गवाना ग्राम चांदनेर निवासी कपिल चौधरी की पहचान ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी किशोरी से हो गई।
विज्ञापन
बातों का सिलसिला आगे बढ़ने पर दोनों के बीच प्रेम हो गया। 18 नवंबर को दोनों ने कथित रूप से अलीगढ़ में शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर किशोरी के परिजन अलीगढ़ पहुंच गए।
विज्ञापन
बाद में किशोरी का विवाह कराने की बात से मुकर गए परिजन
marriage
उन्होंने दोनों का विवाह कराने पर सहमति जताई और सामाजिक प्रतिष्ठा का हवाला देकर किशोरी को घर ले आए। बाद में वह किशोरी का विवाह कराने की बात से मुकर गए। इस पर मंगलवार शाम कपिल अपने सात-आठ साथियों को लेकर बोलेरो से ग्राम खड़कपुर देवीपुरा पहुंच गया। युवक को देखते ही किशोरी के भाई ने शोर मचाकर परिजनों और ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी पर पथराव कर दिया, जिससे बचने के लिए युवक गाड़ी लेकर रेलवे कालोनी की ओर भाग गए। ग्रामीणों ने पीछा किया तो कपिल के साथी गाड़ी से उतरकर भाग खड़े हुए। कॉलोनी का रास्ता बंद होने के कारण कपिल को गाड़ी रोकनी पड़ी। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी है। उधर, किशोरी के परिजनों द्वारा अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
खड़कपुर देवीपुरा में अलीगढ़ क्षेत्र के कुछ युवक युवती से मिलने आए थे। ग्रामीणों ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आईटीआई थाने में कानूनी कार्रवाई होने पर युवक और गाड़ी संबंधित पुलिस के सुपुर्द की जाएगी।
- चंचल शर्मा, कोतवाल, काशीपुर