फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Love jihad Allegation on Youth Hindu organizations ruckus in haridwar laksar

हरिद्वार: हिंदू संगठनों ने युवक पर लगाया लव जिहाद का आरोप, कोतवाली में किया हंगामा

Tue, 17 Sep 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Sep 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Love jihad Allegation on Youth Hindu organizations ruckus in haridwar laksar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विशेष समुदाय के एक युवक पर कथित लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। साथ ही स्कूटी से जा रहे किशोरी और युवक को पकड़कर कोतवाली ले गए।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ राजन सिंह भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा करने वालों के शांत कराया। वहीं, किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लंढौरा चौकी क्षेत्र के एक युवक ने लक्सर कस्बे में एक दुकान खोल रखी है। आरोप है कि युवक ने आधार कार्ड को स्कैन कर अपना नाम बदल लिया और उसी से अपनी फर्जी आईडी भी सोशल मीडिया पर बना ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसने कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को प्रेम जाल में फंसा लिया। रविवार को किशोरी को अपनी स्कूटी पर बैठाकर युवक हरिद्वार की ओर जा रहा था। यह जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ता एकत्र हुए और लक्सर-रुड़की मार्ग पर बसेड़ी गांव के निकट स्कूटी रुकवा ली।

साथ ही दोनों को लेकर लक्सर कोतवाली पहुंच गए। कुछ ही देर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के सैकड़ों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और युवक पर कथित लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही सीओ राजन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर वे शांत हुए। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed