फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   love day shooting in uttarakhand

बॉलीवुड की फिल्म लव डे में दिखेंगे दून के नजारे

Sun, 25 Sep 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 Sep 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
love day shooting in uttarakhand
फिल्म पोस्टर

टीवी विज्ञापनों के जरिये अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके युवा अभिनेता हर्ष नागर की फिल्म लव डे 14 अक्तूबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन


तीन दोस्तों की कहानी पर आधारित उनकी फिल्म लव डे की ज्यादातर शूटिंग दून और मसूरी के अलग-अलग स्थानों पर हुई है। फिल्म में दून के कुछ अन्य कलाकारों ने भी अभिनय किया है।
विज्ञापन


शनिवार को अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दून पहुंचे हर्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कई बातें साझा की। उन्होंने बताया कि लेखक हरीश कोटियान व निर्देशक संदीप चौधरी की फिल्म में उनके साथ एजाज खान और साहिल आनंद ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में दून की शालू सिंह मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं। टीवी विज्ञापनों में रणवीर कपूर, सोनम कपूर समेत कई कलाकारों के साथ काम कर चुके हर्ष अब आमिर खान के साथ काम करना चाहते हैं। 


हर शो से पहले चले राष्ट्रगान
हर्ष नागर सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में हर शो से पहले राष्ट्रगान चलाने के हिमायती हैं। उन्होंने बताया कि 2010 में उन्होंने दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पत्र भेजकर इसकी मांग की थी।

अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी इसके लिए पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन और सुजीत सरकार ने भी इस मुद्दे पर उनका समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed