फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   love couple jump into river, missing

प्यार के नाम पर एक और बलि, गंगनहर में कूदा युगल

Mon, 05 Sep 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 05 Sep 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
love couple jump into river, missing
Drowned

गंगनहर में कूदकर एक युगल लापता हो गया। एक तैराक ने उन्हें बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवती की शिनाख्त हो गई है, जबकि युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। युवती के परिजन स्कूटी साथ ले गए हैं।

विज्ञापन


कोतवाली मंगलौर अंतर्गत आसफनगर झाल पर सुबह करीब 11 बजे स्कूटी पर एक युवक-युवती पहुंचे। दोनों काफी देर तक बातें करते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर 12 बजे के करीब युवती एकाएक रोने लगी और रोते हुए आसफनगर झाल के पुल पर पहुंच गई। पीछे-पीछे युवक भी पहुंच गया।
विज्ञापन


युवती ने अपने दुपट्टे को पुल की रेलिंग पर बांधा और उसे पकड़कर लटक गई। देखते ही देखते वह दुपट्टे को छोड़कर गंगनहर में कूद गई। आसपास एकत्रित हुए लोगों ने बचाने को शोर मचाना शुरू किया। इसी बीच युवक भी गंगनहर में कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद गुलशन नाम के एक युवक ने उन्हें बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगाई, लेकिन इससे पहले कि वह उनके पास पहुंचता, दोनों डूबकर लापता हो गए। सूचना पर जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।

उन्होंने भी तलाश अभियान चलाया पर दोनों का पता नहीं चल पाया। स्कूटी के आधार पर युवती की पहचान पुरानी तहसील निवासी साक्षी के रूप में हुई है। सूचना पर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। युवती बीकॉम की छात्रा बताई जा रही है।

क्यों लगाया मौत को गले?

love couple jump into river, missing

युगल ने गंगनहर में कूद कर आखिर मौत को गले क्यों लगाया? इसके बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। युवती के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन बाद साक्षी की बड़ी बहन की शादी है। वे सब उसकी तैयारियों में जुटे थे।

साक्षी ने कभी कोई बात नहीं बताई। उसने ऐसा क्यों किया। उसके साथ का युवक कौन था। उन्हें इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। हर कोई यही कह रहा है कि आखिर उनके सामने ऐसी क्या मजबूरी थी कि युगल को यह कदम उठाना पड़ा। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

...तेज बहाव से ठिठक गए थे कदम
मौत को गले लगाने की ठान चुकी साक्षी के कदम गंगनहर के उछाल मारते पानी को देखकर एक बारगी ठिठक गए थे। वह पुल से कूदना चाहती थी, लेकिन पानी के बहाव को देखकर वह डर गई थी।

हालांकि उसने अपने दुपट्टे को रैलिंग से बांधा और उसे पकड़कर लटक गई। इसके बाद उसने अंतिम फैसला लिया और दुपट्टा छोड़कर गंगनहर में कूद गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed