फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Love Couple Court Marriage Interesting story

प्रेमिका के जन्मदिन पर आधी रात को तोहफा देने घर पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने पकड़ा और फिर...

Tue, 21 May 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 May 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
Love Couple Court Marriage Interesting story
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रेमिका के जन्मदिन पर उसे उपहार देने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे से शादी की रजामंदी जताई। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को दोनों ने लक्सर के रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचकर शादी का रजिस्ट्रेशन कराया।  

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक का खानपुर थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ करीब एक डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग था। रविवार को युवती का जन्मदिन था। प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका के जन्मदिन पर देर रात उपहार देने पहुंचा। 

विज्ञापन

परिजनों ने युवती के कमरे में उसे बातचीत करते पकड़ लिया। इसके बाद रात में ही युवक के परिजन और दोनों पक्षों के कुछ रिश्तेदारों को बुलाया गया। दोनों ने एक-दूसरे से शादी के लिए सहमति जताई और दोनों के परिजन भी राजी हो गए।

सोमवार सुबह युवक और युवती अपने परिजनों के साथ लक्सर तहसील पहुंचे और रजिस्ट्रार कार्यालय में कोर्ट मैरिज की। वहीं, खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह का कहना है कि पुलिस को इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। संबधित गांव के ग्राम प्रधान ने सहमति के आधार पर प्रेमी, प्रेमिका की शादी होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed