{"_id":"5e64c096c5c71be5c805aef608159413","slug":"love-affair-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार का 'पंचनामा', प्रेमी को छोड़ पति के पास लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार का 'पंचनामा', प्रेमी को छोड़ पति के पास लौटी
अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 04 Sep 2013 07:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के डंढेरा गांव में एक अजीब वाक्या सामने आया। एक विवाहिता अपने विवाहत प्रेमी संग फरार हो गई। वो अपने साथ अपने बच्चे को भी ले गई।
विज्ञापन
विवाहिता पहले तो अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने की बात कह रही थी। लेकिन बाद में वह अपने पति के साथ जाने को तैयार हो गई।
पढ़ें, लोक सेवा आयोग में लटका 'अफसरों' का भविष्य
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के डंढेरा गांव से करीब एक सप्ताह पूर्व एक विवाहिता गांव के ही अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी।
विवाहिता अपने साथ करीब डेढ़ साल के बच्चे को भी ले गई थी। पति ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर भी दी थी। सोमवार को विवाहिता अपने प्रेमी और बच्चे के साथ कोतवाली पहुंच गई।
विज्ञापन
पढ़ें, अब गैस सिलेंडर ने लगाई बजट में आग
विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। उसका पति उसे प्रताड़ित करता है। उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ सहारनपुर गई थी। उसका प्रेमी निकाह के बाद उसे अपनी पहली पत्नी के साथ रखने को तैयार है।
इसलिए वह अपने प्रेमी के घर पर ही उसकी पहली पत्नी के साथ रहेगी। लेकिन विवाहिता का पहला पति उसे मनाने लगा। बाद में विवाहिता ने अपने पहले पति के साथ जाने की हामी भर दी।
पढ़ें, तब खून से रंग गई थीं मसूरी की हसीन वादियां
एसआई प्रदीप तोमर ने बताया कि विवाहिता अब अपने पहले पति के साथ ही जाने की बात कह रही है। विवाहिता को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें