{"_id":"64ceb01d71c8aff88902b724","slug":"lord-tapkeshwar-mahadev-will-go-on-city-tour-on-28th-dehradun-news-c-5-drn1037-216610-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 28 को नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान टपकेश्वर महादेव, झांकियां होंगीं आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 28 को नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान टपकेश्वर महादेव, झांकियां होंगीं आकर्षण
Sun, 06 Aug 2023 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 05:45 PM IST
सार
शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए जबलपुर से इंटरनेशनल श्याम बैंड को बुलाया गया है, जो कई बॉलीवुड फिल्मों में प्रस्तुति दे चुका है। जबकि, दिल्ली के शिंदी बैंड समेत कई तरह की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी।
विज्ञापन
टपकेश्वर महादेव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पलटन बाजार स्थित प्राचीन जंगम शिवालय से भगवान टपकेश्वर महादेव 28 अगस्त को नगर भ्रमण पर निकलेंगे। श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल की ओर से आयोजित होने वाली शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
शनिवार को जंगम शिवालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया, इस बार शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए जबलपुर से इंटरनेशनल श्याम बैंड को बुलाया गया है, जो कई बॉलीवुड फिल्मों में प्रस्तुति दे चुका है।
विज्ञापन
Badrinath Highway: पागलनाला में अवरुद्ध हुआ बदरीनाथ हाईवे, विभिन्न जगहों पर रोके गए 250 तीर्थयात्री
विज्ञापन
जबकि, दिल्ली के शिंदी बैंड समेत कई तरह की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। उन्होंने बताया, शोभायात्रा में मथुरा, वृंदावन, मेरठ जैसे शहरों से कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।