{"_id":"58e8aa644f1c1b081a5b6494","slug":"looted-with-old-lady-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों का चैकअप कराने जा रही महिला को बदमाशों ने बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों का चैकअप कराने जा रही महिला को बदमाशों ने बनाया शिकार
अमर उजाला, ब्यूरो्/ देहरादून
Updated Sat, 08 Apr 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बेटी के साथ आंखों का चेकअप कराने जा रही एक बुजुर्ग महिला के साथ दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बसंत विहार के गोरखपुर चौक निवासी बैंक कैशियर पीतांबर पंवार की सास विजयलक्ष्मी (60) निवासी पौड़ी इन दिनों बेटी के घर आई हैं। शुक्रवार को विजय
लक्ष्मी बेटी के साथ प्रेमनगर स्थित रामरती अस्पताल में आंखों का चेकअप कराने जा रही थीं।
प्रेमनगर में सेंट्रल स्कूल के पास काले रंग की बाइक पर आए दो बदमाश विजयलक्ष्मी के गले से चेन झटक ले गए। पीड़ित ने शोर भी मचाया,लेकिन लुटेरे भाग गए। महिला चीता मोबाइल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
बैंक कैशियर ने प्रेमनगर थाने में लिखित में किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि घटना को चुनौती के रुप
में लेते हुए पुलिस ने चेन झपटने का मुकदमा दर्ज किया है। लुटेरों के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।