फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot with businessman in dehradun clock tower

पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने देहरादून में दिन-दहाड़े व्यापारी से लूटे लाखों के गहने

Wed, 14 Nov 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Nov 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
loot with businessman in dehradun clock tower
मामले में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के सबसे व्यस्त घंटाघर के पास एक व्यापारी से लाखों के गहनों की लूट को अंजाम दिया गया। घंटाघर क्षेत्र में मेरठ के व्यापारी से लाखों रूपये के गहने लूट लिए गए। पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने चेकिंग का ड्रामा कर इस लूट को अंजाम दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जब इस लूट को अंजाम दिया गया तब व्यापारी छह-सात व्यापारियों को गहने दिखाकर लौट रहा था। इलाहाबाद बैंक के पास इस घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान सात बदमाश मौजूद थे।
विज्ञापन


मितुल अपने पिता विजय रस्तौगी निवासी मेरठ के साथ देहरादून ज्वेलर्स को हीरे के जेवरात बेचने आये थे। इसी दौरान इलाहाबाद बैंक के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोका और कहा कि चेकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका देखते ही एक ने मितुल को पकड़ा और दूसरे ने बैग छीन लिया। इसके बाद बाइक पर बैठकर भाग गए। बैग में करीब 14 से 15 लाख रुपये के हीरे के जेवरात थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच शुरू कर दी है।


एसएसआई कोतवाली अशोक राठौड़ के मुताबिक जांच जारी है। बता दें कि आज सुबह करीब 11 बजे एक संधिग्ध ने एक और ज्वेलर के यहां भी चोरी की कोशिश की थी। जिसकी खबर ज्वेलर ने पुलिस को दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed