फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot unsuccessful in dehradun

घर में डकैती के मकसद से घुसे पांच बदमाशों ने देखा कुछ ऐसा कि उल्टे पैर भागे

Mon, 26 Jun 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Jun 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
loot unsuccessful in dehradun
loot - फोटो : rajeev gupta/ amarujala

देहरादून में एक घर में डकैती डालने आए बदमाशों ने कुछ ऐसा देखा कि वो उल्टे पैर भाग निकले। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की इंद्रप्रस्‍थ कॉलोनी की लेन नं. 10 में एक घर में पांच बदमाश डकैती के मकसद से घुसे, लेकिन उन्होंने घर में कुछ ऐसा देखा कि सारे बदमाश मौके से उल्टे पैर भाग निकले।
विज्ञापन


घर के मालिक वीके नौटियाल ने बताया कि शनिवार देर रात सभी लोग सो रहे थे। लेकिन मैं टीवी देख रहा था। उस वक्त उन्हें डकैतों के आने का पता नहीं लगा। जब सुबह घर के अन्य सदस्यों ने सीसीटीवी कैमरे नहीं चलने की शिकायत की तो देखा कि ‌बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रात की रिकॉर्डिंग देखी तो उसमें घर के अंदर आते ‌हथियारों से लेस पांच बदमाश दिखाई दिए। लेकिन उन्होंने घर से कोई भी चीज या पैसा गायब नहीं हुआ है। रविवार की सुबह वीके नौटियाल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच में जुट गई। 

तीन बदमाशों ने हरिद्वार में मचाई लूट

loot unsuccessful in dehradun
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं भगवानपुर के दौड़बसी गांव में श्रमिक परिवार से हुई लूट के मामले में पुलिस की ओर से कई दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की। भगवानपुर थानांतर्गत दौड़बसी गांव में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में श्रमिक मोहन अपने परिवार के साथ रह रहा था। 

बृहस्पतिवार रात को तीन बदमाश उनके घर में घुस आए और उनसे लूटपाट की। घटना की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि लूट नहीं हुई है। श्रमिक के घर चोरी हुई है।

थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने बताया कि पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना की जानकारी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर कई युवकों से पूछताछ की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed