फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Loot from petrol pump owner after Firing in premnagar dehradun

देहरादून: स्कूटर सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक को मारी गोली, 12 लाख रुपए लूटकर हुए फरार 

Tue, 25 Jun 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Jun 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Loot from petrol pump owner after Firing in premnagar dehradun
लूट के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

राजधानी देहरादून में बेखौफ बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर 12 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में व्यापारी की कार के आगे बाइक लगाई और बैग छीनने लगे। विरोध किया तो गोली मारकर बैग छीन लिया।

विज्ञापन


घायल व्यापारी को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनके कंधे में गोली फांसी है। इधर पुलिस ने घटना के बाद शहर की नाकेबंदी कर ताबड़तोड़ चेकिंग शुरू कर दी है। देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। 
विज्ञापन

घटना प्रेमनगर के विंग नंबर एक की है। पेट्रोल पम्प कारोबारी गगन भाटिया सेंट्रो कर से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच करीब साढ़े 9 बजे स्कूटर सवार दो बदमाश उनकी कार के आगे आ खड़े हुए। इससे पहले की गगन कुछ समझ पाते एक बदमाश कार की खिड़की के पास आ गया और बैग निकालने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गगन ने बैग पकड़ लिया और बदमाश को धक्का देकर कार में बैठने लगे। इसी बीच दूसरा बदमाश आया और गगन के कंधे पर गोली मार दी। गगन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए और बदमाश बैग लेकर वहां से भाग गए। 

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी और कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग तब तक गगन को लेकर सिनर्जी अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि गगन के कंधे में गोली लगी है। इधर एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि प्रेमनगर, अशारोड़ी, हरिद्वार बायपास आदि एंट्री एग्जिट पॉइंट पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गयी है। आसपास के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गगन के बैग में 12 लाख रुपये बताए जा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग 9 लाख रुपये होने की बात भी कह रहे हैं। सभी मामलों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी ऋषिकेश से देर रात घटनास्थल पर पहुंचीं। 

लूटेरे बने पुलिस के लिए चुनौती, देहरादून में पांच माह में इस तरह की पांचवीं वारदात

जिले की पुलिस को प्रेमनगर में बदमाशों ने पांचवीं चुनौती दी है। इससे पहले इसी अंदाज में बीते पांच महीनों में ऋषिकेश में दो और देहरादून शहर में दो घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। ऋषिकेश में सराफ व्यापारी, इससे पहले देहरादून में शराब ठेके के सेल्समैन, महिला सराफ  से लूट, ऋषिकेश में महिला से लूट की घटनाओं का पुलिस खुलासा करने में नाकाम रही है।

ऋषिकेश में सराफा व्यापारी विनीत चौहान को गोली मारकर बदमाशों ने करीब डेढ़ किलो सोना लूट लिया था। पुलिस हर बार की तरह उस वक्त भी सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही, लेकिन बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई। यह पहला मौका नहीं था कि बदमाश पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे। इससे पहले बदमाशों ने वसंत विहार इलाके में पुलिस के दावों की पोल खोल दी थी। बदमाशों ने शराब ठेके के सेल्समैन को सिर पर लोहे के डंडे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और साढ़े तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। बाद में सेल्समेन की मौत भी हो गई। मामला गंभीर था, बावजूद इसके सुरक्षा का दम भरने वाली पुलिस कुछ नहीं कर पाई।

सरस्वती विहार नेहरू कॉलोनी में सराफ  लवि रस्तोगी से बंदूक के बल पर 10 लाख रुपये के जेवरात लूटे गए थे। पुलिस एक मोटरसाइकिल के अलावा कोई ऐसा सुराग नहीं ढूंढ पाई। अलबत्ता बदमाशों की तलाश में पुलिस ने इश्तेहार तक देने की तरकीब अपनाई। हालांकि अब तक बदमाशों के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया।

......ये घटनाएं
वसंत विहार में शराब ठेके के सेल्समैन से लूट
सरस्वती विहार में महिला सराफ  से लूट
ऋषिकेश में व्यापारी की पत्नी से लूट
ऋषिकेश में सराफ  से 55 लाख का सोना लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed