उत्तराखंड: NH-74 घोटाले में किसानों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में गलत तरीके से मुआवजा लेने वाले किसानों को पकड़ने के लिए एसआईटी अब पासपोर्टधारक किसानों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी कर रही है। एसआईटी ने ऐसे किसानों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। इससे पहले एसआईटी ने मंगलवार कोकोर्ट से 18 किसानों के खिलाफ गैर जमानती वारंट और तीन के खिलाफ कुर्की का आदेश लिया है।
एसआईटी भूमि मुआवजा घोटाले में अब तक दो किसानों सहित 24 लोगों को जेल भेज चुकी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए कुछ किसानों के विदेश भागने की आशंका है, जिसके चलते एसआईटी पासपोर्टधारक किसानों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार कुछ किसानों को एसआईटी ने चिह्नित भी कर लिया है।
आज चस्पा होगा कुर्की का नोटिस
आज चस्पा होगा कुर्की का नोटिस
मुआवजा हड़पने वाले काशीपुर तहसील के दिलबाग सिंह, विक्रमजीत सिंह और मनदीप सिंह के खिलाफ एसआईटी ने कोर्ट से कुर्की का आदेश लिया है। बृहस्पतिवार को एसआईटी संबंधित थाना पुलिस के साथ मिलकर तीनों के ठिकानों पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर सकती है। साथ ही विदेश में रह रहे पांच किसानों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने के लिए भी पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
कुछ और किसान बन सकते हैं सरकारी गवाह
मंगलवार को बाजपुर के दो किसानों की गिरफ्तारी के बाद मुआवजा लेने वाले किसानों में खलबली मची है। इसके चलते बुधवार को बाजपुर तहसील के ही पांच किसान अपने बयान दर्ज करने एसआईटी दफ्तर पहुंचे। माना जा रहा है बयान दर्ज करने के बाद एसआईटी इन किसानों को भी सरकारी गवाह बना सकती है।