फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Look out Notice will circulate for farmer involved nh 74 scam

उत्तराखंड: NH-74 घोटाले में किसानों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी

Wed, 19 Sep 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 19 Sep 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
Look out Notice will circulate for farmer involved nh 74 scam
nh 74 scam

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में गलत तरीके से मुआवजा लेने वाले किसानों को पकड़ने  के लिए एसआईटी अब पासपोर्टधारक किसानों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी कर रही है। एसआईटी ने ऐसे किसानों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। इससे पहले एसआईटी ने मंगलवार कोकोर्ट से 18 किसानों के खिलाफ गैर जमानती वारंट और तीन के खिलाफ कुर्की का आदेश लिया है। 

विज्ञापन


एसआईटी भूमि मुआवजा घोटाले में अब तक दो किसानों सहित 24 लोगों को जेल भेज चुकी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए कुछ किसानों के विदेश भागने की आशंका है, जिसके चलते एसआईटी पासपोर्टधारक किसानों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार कुछ किसानों को एसआईटी ने चिह्नित भी कर लिया है। 

विज्ञापन

आज चस्पा होगा कुर्की का नोटिस

आज चस्पा होगा कुर्की का नोटिस
मुआवजा हड़पने वाले काशीपुर तहसील के दिलबाग सिंह, विक्रमजीत सिंह और मनदीप सिंह के खिलाफ एसआईटी ने कोर्ट से कुर्की का आदेश लिया है। बृहस्पतिवार को एसआईटी संबंधित थाना पुलिस के साथ मिलकर तीनों के ठिकानों पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर सकती है। साथ ही विदेश में रह रहे पांच किसानों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने के लिए भी पुलिस कार्रवाई में जुटी है।  

कुछ और किसान बन सकते हैं सरकारी गवाह 
मंगलवार को बाजपुर के दो किसानों की गिरफ्तारी के बाद मुआवजा लेने वाले किसानों में खलबली मची है। इसके चलते बुधवार को बाजपुर तहसील के ही पांच किसान अपने बयान दर्ज करने एसआईटी दफ्तर पहुंचे। माना जा रहा है बयान दर्ज करने के बाद एसआईटी इन किसानों को भी सरकारी गवाह बना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed