फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lokayukta and transfer bills will be passed in the budget session

जनता के सुझावों के बाद ही बजट सत्र में पास होगा लोकायुक्त  और ट्रांसफर बिल

Thu, 20 Apr 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 20 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Lokayukta and transfer bills will be passed in the budget session

लोकायुक्त और ट्रांसफर विधेयक को प्रवर समिति में भेजने के बाद विपक्ष के निशाने पर आई प्रदेश सरकार बजट सत्र में दोनों विधेयकों को पास कर देगी। उससे पहले वह प्रवर समिति की बैठकों में दोनों विधेयकों पर आने वाले सुझावों को समाहित करेगी। यह पूरी कवायद दो मई तक पूरी कर ली जाएगी। 

विज्ञापन


बता दें कि दोनों विधेयकों पर प्रवर समिति की एक बैठक हो चुकी है। अब लोकायुक्त विधेयक पर अगली बैठक 24 अप्रैल को होगी। स्थानांतरण विधेयक पर बैठक पहले 26 अप्रैल को होनी थी, जो अब 27 अप्रैल को होगी। 
विज्ञापन


इन बैठकों में प्रवर समिति दोनों विधेयकों को अंतिम रूप दे सकती है। संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि दोनों अधिनियम बनाने को सरकार वचनबद्ध है। सरकार के पास प्रचंड बहुमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार दोनों विधेयकों को आसानी से पास करा सकती है। लेकिन, वह ऐसी कोई गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहती कि कोई सवाल उठे। इसलिए भविष्य में दोनों अधिनियमों से आच्छादित होने वाले वर्गों से अपने सुझाव व आपत्तियां देने को कहा गया है ताकि मजबूत कानून बनाया जा सके।


समिति के पास बड़ी संख्या में सुझाव पहुंचने शुरू हो गए हैं। कई सुझाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन सभी सुझावों 24 और 27 अप्रैल की बैठक में मंथन होगा। दो मई तक सरकार अपना प्रतिवेदन तैयार कर देगी और आगामी बजट सत्र जब भी होगा, उसमें दोनों विधेयकों को पारित कराने के लिए रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed