फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   LOkayukt bill pending again for one month more

एक महीना और लटक गया लोकायुक्त व ट्रांसफर बिल

Wed, 03 May 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 May 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
LOkayukt bill pending again for one month more
vidhansabha

लोकायुक्त और ट्रांसफर बिलों पर तेजी दिखाने के बाद प्रदेश सरकार के कदम अब मंद पड़ते नजर आ रहे हैं। प्रवर समिति को एक महीने में दोनों बिलों पर प्रतिवेदन देना था। मगर वह प्रतिवेदन तैयार करने में नाकाम रही है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दोनों समितियों का कार्यकाल एक महीने और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि मार्च माह में प्रदेश सरकार ने विधानसभा के पटल पर लोकायुक्त और ट्रांसफर बिल पेश किए थे। मगर अगले ही दिन दोनों बिलों को प्रवर समिति को सौंप दिया था। संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत की अध्यक्षता में बनी प्रवर समिति को दो मई तक प्रतिवेदन तैयार करने थे। संसदीय कार्यमंत्री तय समयसीमा पर प्रतिवेदन तैयार करने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन


मगर विपक्ष सरकार पर लगातार दबाव बना रहा था कि बिलों पर चर्चा के लिए एक महीने का समय कम है। दोनों बिलों पर गठित प्रवर समितियों की अब तक दो-दो बैठकें हो चुकी हैं। ट्रांसफर बिल पर 388 सुझाव एवं आपत्तियां समिति के पास पहुंची हैं। माना जा रहा था कि दोनों बिलों पर प्रवर समिति को अभी और कसरत करनी पड़ सकती है। प्रवर समितियों का कार्यकाल एक महीना बढ़ाने के पीछे यही वजह बताई जा रही है। विधानसभा के सचिव जगदीश चंद्र ने प्रवर समिति का कार्यकाल एक माह बढ़ाने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed