{"_id":"660d2c4a3588435f23042737","slug":"lok-sabha-elections-2024-uttarkashi-fst-caught-huge-amount-of-cash-and-liquor-seized-from-villager-house-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: लोकसभा चुनाव को लेकर एफएसटी की कार्रवाई, ग्रामीण के घर से भारी मात्रा में पकड़ी नगदी और शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: लोकसभा चुनाव को लेकर एफएसटी की कार्रवाई, ग्रामीण के घर से भारी मात्रा में पकड़ी नगदी और शराब
Wed, 03 Apr 2024 03:51 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 03 Apr 2024 03:51 PM IST
सार
Lok Sabha Elections 2024: पूछताछ के दौरा संतोषजनकर जवाब मिलने पर टीम ने आयकर विभाग की टीम को बुलाया और नगदी उनके हवाले कर दी।अभियुक्त को साक्ष्य पेश करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
लोक सभा चुनाव के लिए गठित एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) ने मुखबिर की सूचना पर नौगांव में एक व्यक्ति के घर से 26 लाख से ज्यादा की नगदी और शराब पकड़ी है। नगदी को घर में कट्टों में भर कर रखा गया था। उड़न दस्ते की टीम ने बरामद नगदी को सीज कर मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीम के सपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एफएसटी की टीमको सूचना मिली थी कि नौगांव ब्लॉक के गढ़ गांव में बलवीर सिंह पुत्र राम बहादुर के घर पर शराब रखी है। शराब पकड़ने के लिए गांव पहुंची टीम ने जब घर की तलाश ली तो वहां से चार पेटी अंग्रेजी शराब और भारी मात्रा में नगदी मिली।
विज्ञापन
Lok Sabha Election: 23 हजार घरों तक पहुंचा ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ संदेश, मतदाता शिक्षा कार्यक्रम जारी
विज्ञापन
पूछताछ के दौरा संतोषजनकर जवाब मिलने पर टीम ने आयकर विभाग की टीम को बुलाया और नगदी उनके हवाले कर दी।अभियुक्त को साक्ष्य पेश करने के लिए कहा गया है। थानाध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह कठैत ने बताया कि सही साक्ष्य न मिलने पर आय कर विभाग की टीम अग्रिम कार्यवाई करेगी। अवैध रूप से रखी गई शराब पकड़े जाने पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।