फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Festival of elections pride of the country message reached 23 thousand homes

Lok Sabha Election: 23 हजार घरों तक पहुंचा ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ संदेश, मतदाता शिक्षा कार्यक्रम जारी

Wed, 03 Apr 2024 03:12 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 03 Apr 2024 03:12 PM IST
सार

बीते एक सप्ताह में देहरादून मंडल से वितरित होने वाले डाक, पार्सल समेत सामान्य डाक में भी ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ वाला स्टांप लगाया गया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Festival of elections pride of the country message reached 23 thousand homes
india election vote voting new - फोटो : istock

विस्तार

गर्मी, सर्दी और बरसात हर मौसम घर-घर चिट्ठी पहुंचने वाले डाकिया इन दिनों डाकपत्रों की डिलीवरी करने के साथ लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का भी काम कर रहे हैं। बीते एक सप्ताह में देहरादून मंडल के डाकिया 23 हजार से अधिक घरों में ‘चुनाव का पर्व, देश का पर्व’ संदेश पहुंचा चुके हैं। इसके लिए विभाग की ओर से मतदाता शिक्षा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

भारतीय डाक विभाग एवं चुनाव आयोग की ओर से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने, चुनावी प्रक्रिया को अधिक समावेशी, सूचनात्मक एवं सहभागी बनाने के मकसद से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत बीते एक सप्ताह में देहरादून मंडल से वितरित होने वाले डाक, पार्सल समेत सामान्य डाक में भी ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ वाला स्टांप लगाया गया।

विज्ञापन


पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए
इसके साथ ही मंडल के 110 डाक विभाग में मतदान के लिए जागरूकता वाले पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए। जबकि, विभाग के तीन एटीएम की स्क्रीन पर जागरूकता संदेश चलाने के साथ 365 डाक विभाग पर स्क्रीन लगा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election:  भाजपा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कांग्रेस को डर, हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं काे किया आगाह

मतदाता शिक्षा कार्यक्रम के तहत डाक-पार्सल के साथ सामान्य डाक पर भी मतदाता जागरूकता स्टांप लगा डिलीवरी की जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से अलग से स्टांप बनाई गई हैं, जो मंडल के सभी डाकघरों को दी गई हैं। वहीं, विभाग के एटीएम और डाकघरों में लगाई गई स्क्रीन पर भी लगातार जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। - जेएस बिष्ट,1 प्रवर अधीक्षक, प्रखंड देहरादून, डाक विभाग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed