फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand BJP decided schedule of Scheduled Caste People Representatives Conference

Lok Sabha Elections: उत्तराखंड भाजपा की तैयारी, तय किए अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन के कार्यक्रम

Sun, 19 Nov 2023 08:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Nov 2023 08:41 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन का कार्यक्रम तय किया गया। इन सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand BJP decided schedule of Scheduled Caste People Representatives Conference
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन के कार्यक्रम तय किए हैं। 30 नवंबर को देहरादून और दो दिसंबर को हल्द्वानी में सम्मेलन आयोजित होगा। इन सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन का कार्यक्रम तय किया गया। इन सम्मेलन में विधायक, पूर्व विधायक, अनुसूचित जाति के क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, वर्तमान और पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य, सहकारी समितियों के अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला व प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


किस्मत का मिला साथ:  सुरंग के अंदर फंसने से बाल-बाल बचे बिहार के दर्शन, घटना से आधे घंटे पहले की बताई बात
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कार्यक्रम के तहत नामित प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसी तरह एक दिसंबर को देहरादून जिले के विकासनगर और तीन दिसंबर को ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता में अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed