{"_id":"6619695ff134cc428102d0df","slug":"lok-sabha-elections-2024-uttarakhand-60-lakh-20-thousand-voter-slips-reached-to-voters-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections 2024: तैयारियां तेज, उत्तराखंड में मतदाताओं तक पहुंचीं 60 लाख 20 हजार वोटर स्लिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections 2024: तैयारियां तेज, उत्तराखंड में मतदाताओं तक पहुंचीं 60 लाख 20 हजार वोटर स्लिप
Fri, 12 Apr 2024 10:35 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 12 Apr 2024 10:35 PM IST
सार
Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand: राज्य के सभी मतदाताओं तक वोटर स्लिप पहुंचाने का काम चल रहा है। सभी जिलों में 83 लाख 35 हजार वोटर स्लिप बीएलओ को उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा, प्रदेश में मतदाताओं तक 60 लाख 20 हजार वोटर स्लिप पहुंच चुकी हैं। बीएलओ को 83 लाख 35 हजार वोटर स्लिप उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं तक कुछ आवश्यक दस्तावेजों को पंहुचाने का कार्य मतदान से पूर्व किया जाना आवश्यक होता है। राज्य के सभी मतदाताओं तक वोटर स्लिप पहुंचाने का काम चल रहा है। सभी जिलों में 83 लाख 35 हजार वोटर स्लिप बीएलओ को उपलब्ध कराए गए हैं। अभी तक 60 लाख 20 हजार वोटर स्लिप मतदाताओं तक पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: दौरे से पहले भाजपा का प्रियंका से सवाल, मोहब्बत की दुकान वालों को सनातन संस्कृति से नफरत क्यों?
विज्ञापन
उन्होंने कहा, यह कार्यवाही 14 अप्रैल 2024 तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वोटर स्लिप के माध्यम से मतदाताओं को अपने बूथ की संख्या, निर्वाचक नामावली में क्रम संख्या की जानकारी मिल जाती है। नेशनल वोटर सर्च पोर्टल पर सर्च कर भी अपने बूथ और क्रम संख्या की जानकारी ली जा सकती है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, राज्य में तीन लाख 90 हजार एपिक कार्ड वितरण का कार्य अवशेष था, उसमें तीन लाख 63 हजार का वितरण कर लिया गया है।
कहा, अगले दो दिनों में वोटर स्लिप के साथ-साथ अवशेष एपिक कार्ड के वितरण की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। हर मतदाता परिवार को वोटर गाइड भी उपलब्ध कराई जा रही है। 19 लाख 33 हजार परिवारों को वोटर गाइड उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। कहा, अभी तक 13 लाख 54 हजार परिवारों को वोटर गाइड उपलब्ध कराई जा चुकी है।