{"_id":"6614352d96608e1827075a48","slug":"lok-sabha-elections-2024-uttarakhand-23-out-of-55-candidates-are-millionaires-reshma-panwar-is-poorest-2024-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Elections 2024: उत्तराखंड में करोड़पति हैं 55 में से 23 उम्मीदवार, जानें कौन है सबसे अमीर और गरीब प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Elections 2024: उत्तराखंड में करोड़पति हैं 55 में से 23 उम्मीदवार, जानें कौन है सबसे अमीर और गरीब प्रत्याशी
Tue, 09 Apr 2024 04:00 AM IST
अलका त्यागी
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:00 AM IST
सार
Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand: एडीआर ने पहले चरण के लोकसभा चुनाव में दम दिखा रहे 1618 प्रत्याशियों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया। इनमें से 252 ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव लड़ रहे 55 प्रत्याशियों में से 23 करोड़पति हैं। माला राज्य लक्ष्मी शाह देश के शीर्ष 10 अधिकतम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में चौथे स्थान पर हैं, जबकि गढ़वाल सीट से चुनाव लड़ रहीं रेशमा पंवार राज्य की सबसे गरीब उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ताजा रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। एडीआर ने पहले चरण के लोकसभा चुनाव में दम दिखा रहे 1618 प्रत्याशियों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया। इनमें से 252 ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं। राज्य में 55 प्रत्याशियों में से सात ने आपराधिक और इनमें से छह ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।
विज्ञापन
देश के अधिकतम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में टिहरी से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह देश में चौथे स्थान पर हैं। 716 करोड़ के साथ मध्य प्रदेश के नकुलनाथ पहले पायदान पर हैं। माला ने नामांकन में कुल संपत्ति 206 करोड़ रुपये बताई है। इसमें 55 करोड़ 30 लाख 39 हजार 424 की चल संपत्ति और 151 करोड़ 57 लाख की अचल संपत्ति शामिल है।
विज्ञापन
आयकर विवरणी के हिसाब से देश के शीर्ष 10 वार्षिक आय वाले प्रत्याशियों में भी माला राज्य लक्ष्मी शाह चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 2022-23 के लिए पति और अपनी कुल आय सात करोड़ रुपये बताई है, जिसमें उनकी खुद की आय 23 लाख रुपये सालाना है।
Trending Videos
उत्तराखंड के शीर्ष 10 करोड़पति उम्मीदवार
| नाम | लोकसभा सीट | संपत्ति (करोड़ रुपये में) |
| माला राज्यलक्ष्मी शाह | टिहरी | 206 |
| उमेश कुमार | हरिद्वार | 75 |
| करन सिंह इंजीनियर | हरिद्वार | 14 |
| वीरेंद्र रावत | हरिद्वार | 10 |
| विनोद कुमार शर्मा | गढ़वाल | 08 |
| बृजभूषण करनवाल | टिहरी | 07 |
| त्रिवेंद्र सिंह रावत | हरिद्वार | 06 |
| गणेश गोदियाल | गढ़वाल | 05 |
| अजय भट्ट | नैनीताल-ऊधमसिंह नगर | 04 |
| अनिल बलूनी | गढ़वाल | 03 |
रेशमा सबसे गरीब प्रत्याशी
गढ़वाल लोकसभा सीट पर सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की प्रत्याशी रेशमा पंवार राज्य की सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। रेशमा ने अपने नामांकन में कुल आय 4,764 रुपये घोषित किया है। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।इन सात प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले
नाम आपराधिक मामलेबॉबी पंवार 08
उमेश कुमार 04
आशुतोष नेगी 07
धीर सिंह 05
जमील अहमद 03
नवनीत सिंह गुसाईं 01
अखलेश कुमार 01
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन