फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2024 PM Modi Public Meeting in Uttarakhand Rishikesh Big Points

PM Modi In Rishikesh: 'पहले राम मंदिर, अब गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रही कांग्रेस', पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

Thu, 11 Apr 2024 01:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Apr 2024 01:35 PM IST
सार

PM Modi Public Meeting In Rishikesh: पीएम मोदी की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहूंचे। इस दाैरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही भाजपा सरकार के काम गिनाए।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 PM Modi Public Meeting in Uttarakhand Rishikesh Big Points
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दाैरान मोदी-मोदी के नारे लगते रहे। यहां पीएम मोदी ने जहां एक तरफ सरकार के काम गिनाए, वहीं, कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि अगर विकसित भारत बनाना है तो कमल खिलाना होगा। वहीं, पीएम ने जनसभा में आए कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि मेरा एक पर्सनल काम है, आप करोगे? उन्होंने कहा कि राम नवमी आने वाली है। गांव-गांव जाकर मेरी तरफ से देवता के आगे माथा टेककर प्रणाम करना है। हर घर जाकर बड़े बुजुर्गों को कहना मोदी जी ऋषिकेश आए थे, उन्होंने आपको राम-राम भेजा है। 

विज्ञापन


PM Modi Uttarakhand Visit:  ऋषिकेश में नमो नमः...डमरू बजाकर जगाई प्रधानमंत्री ने लोगों की ऊर्जा, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Trending Videos

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें...

  • पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में गरीबों का पैसा बिचाैलिया खा जाते थे।
  • 'मोदी कह रहा भ्रष्टाचार हटाओ, कांग्रेस कह रही भ्रष्टचारी बचाओ': पीएम मोदी
  • पीएम ने कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत की विरोधी है। 
  • कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण अस्वीकार किया। अब ये लोग गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं।
  • तब सीमा पर विकास नहीं हो रहा था, आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक बनी हैं
  • तब सेना के पास अच्छे बूट तक नहीं होते थे, अब हम दुश्मनों को घर में घुसकर जवाब दे रहे।
  • पीएम ने कहा कि मोदी सरकार ना होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी लागू ना होता। 
  • भाजपा की नीयत सही है। जब नीयत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं। 
  • उत्तराखंड में हो रहे विकास में अब पलायन की जड़ें बीते दिनों की बात हो गई है। 
  • हमनें देश में लूट को बंद किया। इसलिए उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। 
  • पीएम ने कहा कि लोग कुछ भी कहें, मेरा भारत ही मेरा परिवार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed