फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2024 PM Modi came to ensure guarantee for candidates During Rishikesh Public Meeting

PM Modi Rishikesh Visit: उम्मीदवारों के लिए गारंटी पक्की करने आए थे मोदी, कांग्रेस को निशाने पर रखा

Fri, 12 Apr 2024 04:00 AM IST
अलका त्यागी राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला ब्यूरो, ऋषिकेश
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला ब्यूरो, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Apr 2024 04:00 AM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने वादा किया वह 24 घंटे और सातों दिन काम के जरिये 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना चाहते हैं और यह विकसित उत्तराखंड के बिना संभव नहीं है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 PM Modi came to ensure guarantee for candidates During Rishikesh Public Meeting
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश से प्रदेश के लोगों को इस बात की गारंटी दी कि उनका वोट सुरक्षित और मजबूत सरकार के हाथों में है। उन्होंने देवभूमि से अपने रिश्ते, राज्य के विकास और सभी वर्गों के लिए अपनी सरकार की प्राथमिकताओं का प्रमुखता से जिक्र किया। इसके जरिये उन्होंने गढ़वाल मंडल के तीनों उम्मीदवारों की गारंटी पक्की करने की कोशिश की।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र में मजबूत और कमजोर सरकार के फर्क को बताया। कहा कि कमजोर और अस्थिर सरकारों में दुश्मन फायदा उठाते हैं और आतंकी घटनाएं बढ़ती हैं। उन्होंने यह संदेश दिया कि अब मजबूत सरकार है, तो यह सुरक्षा की गारंटी बन गई है। इसे उन्होंने अपनी सरकार में लिए गए तीन तलाक, अनुच्छेद 370, महिला आरक्षण सरीखे बड़े फैसलों के जरिये समझाने की कोशिश की। यह जताने का भी प्रयास किया कि दक्षिण के सागर तट से बदरी-केदार धाम की भूमि तक फिर एक बार मोदी सरकार की गूंज है। उन्होंने फिर मजबूत सरकार के लिए चुनाव में समर्थन मांगा। साथ ही वादा किया वह 24 घंटे और सातों दिन काम के जरिये 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना चाहते हैं और यह विकसित उत्तराखंड के बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन


Rishikesh: हुड़का का नाद...देवी-देवताओं का आह्वान, पीएम मोदी ने गढ़वाल से हरिद्वार तक मतदाताओं को ऐसे साधा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उत्तराखंड की चुनावी सियासत में असर डालने वाले पूर्व सैनिक, महिला, युवा वर्ग को साधने की कोशिश की। पर्वतीय राज्य में पूर्व सैनिक एक बड़ा वोट बैंक माना जाता है। पीएम ने वन रैंक वन पेंशन, सैनिकों की रक्षा के लिए दी जा रही बुलेटप्रूफ जैकेट का जिक्रकर यह जताने का प्रयास किया कि कांग्रेस राज में ये सब नहीं हो पाता। शायद वह हरिद्वार से लेकर सीमांत गांवों तक यह संदेश भी पहुंचाना चाहते थे कि उनकी सरकार सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने दून-दिल्ली के बीच फासला सिमटने, चारधाम ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, यमुनोत्री, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोपवे परियोजना, मानसखंड गलियारा में शामिल आदि कैलास व ओम पर्वत की अपनी यात्रा का जिक्र किया और इसके हेली सेवा से जुड़ने के बाद इससे पर्यटन सेक्टर को मजबूती मिलने की संभावना जताई।

उन्होंने उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ पर्यटन सेक्टर की संभावनाओं को लेकर आश्वस्त करना चाहा कि केंद्र सरकार इसमें राज्य का पूरा सहयोग करेगी। ऋषिकेश की अध्यात्म, योग और पर्यटन से जुड़े महत्व का उन्होंने खासतौर पर जिक्र किया। भाजपा के पारंपरिक हिंदुत्व के एजेंडे पर कांग्रेस के रवैये पर निशाना साधने से भी मोदी नहीं चूके। उन्होंने पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल के हिंदुओं की आस्था की प्रतीक शक्ति स्वरूपा मां धारी देवी और मां चंद्रबदनी का जिक्र किया। उन्होंने शक्ति से जुड़े विवादित बयान पर घिर चुकी कांग्रेस पर आरोप जड़ा कि वह शक्ति को खत्म करना चाहती है। इन बातों के जरिये उन्होंने एक तरह से चुनाव में खड़े पार्टी के पांचों प्रत्याशियों की गारंटी का संदेश देने का प्रयास भी किया।

युवा, महिला, गरीब-बुजुर्ग को साधने की कोशिश
युवाओं का जिक्र उन्होंने स्टार्ट अप योजना से किया। उनका कहना था कि उत्तराखंड में 1000 स्टार्ट अप पंजीकृत हैं, इसमें 500 स्टार्ट का नेतृत्व बेटियां कर रही हैं। उन्होंने पहाड़ की महिलाओं की पीड़ा का भी जिक्र किया कि माताओं और बहनों का पूरा समय लकड़ी, पानी और पशुओं के चारे के इंतजाम में खप जाता था। उन्होंने इसे अपनी सरकार की मुफ्त सिलिंडर योजना से जोड़ा कि इससे महिलाओं को राहत मिली। घर-घर नल पहुंचने से भी सुविधा हुई। उन्होंने अगले पांच साल तक मुफ्त राशन और इलाज की सुविधा जारी रखने की बात कह कर गरीब और कमजोर वर्ग को भी आश्वस्त करने का प्रयास किया। वह बुजुर्गों को याद करना भी नहीं भूले। जनसभा में आए लोगों से उन्होंने अपील की कि वे घर-घर जाकर बुजुर्गों को उनकी राम-राम कह दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed