फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 villages do 10 family social boycott for voting in uttarakhand 

मतदान करने पर 10 परिवारों का ग्रामीणों ने किया सामाजिक बहिष्कार, मंदिर में प्रवेश पर भी लगाई रोक

Thu, 18 Apr 2019 08:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Apr 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 villages do 10 family social boycott for voting in uttarakhand 
उत्तराखंड में वोटिंग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के बागेश्वर में विधान सभा कपकोट के गांव डौला के दस परिवारों को लोकसभा चुनाव में मतदान करने पर सामाजिक रूप से बहिष्कृत होने का दंश सहन करना पड़ रहा है। गांव वालों ने इन परिवारों का मंदिर में प्रवेश रोक दिया है और रास्ता रोकने, बिजली, पानी सहित अन्य हक हकूकों से वंचित करने वंचित करने की धमकी भी दी गई है।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के पास सुरक्षा की मांग को लेकर पहुंचा तो मामला खुल कर सामने आया। डीएम ने इस मामले में जांच का आदेश देने के साथ पुलिस अधीक्षक से प्रभावित परिवारों को सुरक्षा देने को कहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान डौला गांव के लोगों ने सड़क सहित अन्य समस्याओं का समाधान न होने पर चुनाव बहिष्कार की धमकी दी थी। इस धमकी को देखते हुए स्वीप की टीम इस गांव में पहुंची और अधिकारियों ने गांव वालों को वोट डालने के लिए सहमत करने का दावा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अप्रैल को मतदान के दिन इस गांव के बूथ पर 177 में से मात्र 28 वोट पड़े। 25 वोट गांव के ही मतदाताओं के थे और बाकी तीन मतदान कर्मियों के थे। साफ है कि मतदान में अधिकतर मतदाताओं ने हिस्सा नहीं लिया। 

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मिले पीड़ित पक्ष ने गांव की प्रधान हंसी देवी, प्रधान पति नैन सिंह, सरपंच मोहनी देवी, पूर्व सरपंच मोहन सिंह आदि के खिलाफ शिकायत की। डीएम से मिले नवीन सिंह, गंगा सिंह, नरेंद्र सिंह, नंदी दानू आदि का यह भी कहना है कि गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से उनको राशन भी नहीं लेने दिया जा रहा है। 

इन 24 मतदाताओं ने किया था मतदान
प्रवीण सिंह, नवीन सिंह, हिम्मती देवी, उमा देवी, जमुना देवी, भजन सिंह, रमुली देवी, खीम सिंह, कौशल्या देवी, गंगा सिंह, देवकी देवी, गायत्री देवी, प्रवीण सिंह, रमेश सिंह, हिमुली देवी, प्रकाश सिंह, ऊषा देवी, गजेंद्र सिंह, लीला देवी, खिलपा देवी, पुष्पा दानू, नंदी देवी, नरेंद्र सिंह, प्रभा दानू

मामले की जांच एआरओ कपकोट को करने के लिए कहा गया है। मतदान करने वाले ग्रामीणों को पर्याप्त सुरक्षा देने के लिए एसपी को भी कहा गया है। जल्द रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
- रंजना राजगुरु, डीएम बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed