फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 uttarakhand voters Last list released

लोकसभा चुनाव 2019: अंतिम मतदाता सूची जारी, 5 सीटों पर 78 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

Thu, 28 Mar 2019 07:12 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 uttarakhand voters Last list released
वोटर लिस्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। आयोग की ओर से एक फरवरी से 25 मार्च तक चलाए गए अभियान का नतीजा यह रहा कि उत्तराखंड में 1.40 लाख से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची में और दर्ज हो गए हैं।

विज्ञापन


पांचों सीटों पर 78 लाख 54 हजार 23 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें 88600 सर्विस मतदाता भी शामिल हैं। मैदानी जनपद देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। जबकि रुद्रप्रयाग व बागेश्वर जिला में महिला मतदाता की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।
विज्ञापन


18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने इस बार नामांकन की अंतिम तिथि तक छूटे हुए लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का मौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अच्छे परिणाम भी सामने आए। एक फरवरी से 25 मार्च तक प्रदेश के सभी जिलों में 140107 लोगों का मतदाता सूची में नाम दर्ज किया गया। जबकि 3210 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।

सर्विस मतदाताओं को छोड़कर प्रदेश में 77 लाख 65 हजार 423 मतदाता हैं। इसमें 4053944 पुरुष और 3711220 महिला मतदाता हैं। रुद्रप्रयाग व बागेश्वर जिला ऐसे हैं, जहां पर महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। 

कोई भी व्यक्ति मतदाता मत देने से वंचित न रहे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने नामांकन तिथि तक मतदाताओं को सूची में नाम दर्ज कराने का मौका दिया है। नाम दर्ज कराने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। 25 मार्च तक जितने भी लोगों के आवेदन किया। सत्यापन करने के बाद उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया गया। 
-सौजन्या, मुख्य निर्वाचन अधिकारी

कहां-कितने मतदाता

जिला                    पुरुष            महिला                    मतदाता संख्या
देहरादून                755899        671645                1427617
हरिद्वार                    712552        616865                1329537
पौड़ी                     285987        273369                 559365
पिथौरागढ़                186594        186476                373071
बागेश्वर                    106728        186476             210587
अल्मोड़ा                 272247            259312            531564
चंपावत                    101409        92453                193863
नैनीताल                    388759        352487            741263
ऊधमसिंह नगर            626331        563815            1190172
उत्तरकाशी                115591            108831            224423
चमोली                    149958            143552            293512
रुद्रप्रयाग                  92497                93889                186386
टिहरी                     259392            244667             504063

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed