फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 uttarakhand congress candidates list may release on monday

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के उम्मीदवारों का एलान सोमवार को संभव, टिकट को लेकर खींचतान जारी

Sun, 17 Mar 2019 11:25 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: shubham Updated Sun, 17 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 uttarakhand congress candidates list may release on monday
कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटों के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान सोमवार को कर सकती है। दिल्ली में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) की बैठक में राहुल गांधी उम्मीदवारों पर मुहर लगा सकते हैं। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से ही शुरू हो रही है।

विज्ञापन


पार्टी के भीतर टिकट को लेकर खींचतान है, लेकिन हाईकमान इस मामले में ज्यादा देर करने के पक्ष में नहीं है। सीईसी की बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


सीईसी की बैठक सोमवार को दिल्ली में सुबह नौ बजे बुलाई गई है। एक दिन पहले ही कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले मनीष खंडूड़ी की अचानक से पौड़ी सीट पर सबसे बड़ी दावेदारी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रत्याशी चयन के लिए अभी तक कराए गए किसी भी सर्वे के बाद तैयार पैनल में खंडूड़ी का नाम नहीं रहा है, मगर सीईसी को यह अधिकार है कि वह पैनल की बंदिशों से परे जाकर किसी को भी टिकट दे सकती है।

दूसरी तरफ, टिहरी सीट पर टिकट की दौड़ में प्रीतम सिंह, हरिद्वार पर हरीश रावत, अल्मोड़ा पर प्रदीप टम्टा और नैनीताल पर महेंद्र सिंह पाल की दावेदारी को सबसे मजबूत माना जा रहा है। हालांकि आखिरी समय में क्या तय होता है, इसका सभी इंतजार कर रहे हैं।

रविवार को सीईसी की बैठक में पांचों लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर चर्चा होनी है। पूरी उम्मीद है कि रविवार को ही उम्मीदवारों के नाम का एलान हो जाएगा। हम पांचों सीटों पर दमदारी से चुनाव लडे़ंगे और जीतेंगे। 

-अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश प्रभारी, उत्तराखंड कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed