फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 Uttarakhand 52 Candidates Final for fight election 

लोकसभा चुनाव 2019: देवभूमि में 5 सीटों पर मैदान में उतरे 52 प्रत्याशी, अब छिड़ेगी चुनावी जंग

Thu, 28 Mar 2019 09:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Mar 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Uttarakhand 52 Candidates Final for fight election 
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अब 52 प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग छिड़ेगी। बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी के दिन हरिद्वार व अल्मोड़ा सीट से तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान छोड़ दिया है।

विज्ञापन


जबकि नामांकन पत्रों में त्रुटियों के कारण 10 प्रत्याशी पहले ही चुनाव लड़ने से बाहर हो गए हैं। नाम वापसी के बाद निर्वाचन आयोग ने मतपत्रों की छपाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को हरिद्वार सीट से निर्दलीय प्रत्याशी प्रतिभा सैनी और भूषण लाल ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
विज्ञापन


जबकि अल्मोड़ा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सज्जन लाल टम्टा ने नाम वापस लिया। टिहरी, नैनीताल व पौड़ी संसदीय सीट से नामांकन करने वाले किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम वापसी के बाद पांचों सीटों पर 52 प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग तेज हो गई है। टिहरी व हरिद्वार सीट पर 15-15 और अल्मोड़ा सीट पर छह, नैनीताल में सात और पौड़ी सीट पर नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा व कांग्रेस के अलावा अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। लेकिन पांचों सीटों पर भाजपा व कांग्रेस ही आमने-सामने है। 

संसदीय क्षेत्र         प्रत्याशियों की संख्या
टिहरी                15
पौड़ी                    9
हरिद्वार                15
अल्मोड़ा             6
नैनीताल              7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed