फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 pm modi rally in rudrapur live update

चुनाव 2019 : मोदी या भाजपा सरकार ने देश का विकास नहीं किया, आपके एक वोट ने किया- पीएम मोदी

Thu, 28 Mar 2019 01:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 28 Mar 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 pm modi rally in rudrapur live update
रैली में बोलते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपेडटः 

विज्ञापन


02: 57 PM: इस दौरान पीएम मोदी ने मंच से नैनीताल प्रत्याशी अजय भट्ट का नाम पुकारा। जनता से आह्वान किया कि सभी लोग वोट करें। जनसभा में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने देश को मजबूत करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। कहा कि आज भारत को विश्व की चौथी महाशक्ति बना अंतरिक्ष में जासूसी करने वाले उपग्रह को नष्ट करने की क्षमता हासिल कर देश की सुरक्षा को मजबूत करने का काम किया है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ईमानदारी से काम कर पांच वर्षों में विश्व के अन्य देशों से कोई कर्ज न लेकर पुराने कर्ज को भी वापस करने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने आज तक देश को लूटने का ही काम किया। इसके प्रमाण सामने आने लगे हैं। कहा कि मैंने पिछली बार वादा किया था कि उत्तराखंड आऊंगा। आज यहां आकर मैंने अपना वादा निभाया है। (बता दें कि विगत 14 फरवरी को मौसम खराब होने के कारण मोदी रुद्रपुर में आयोजित जनसभा में नहीं पहुंच पाए थे। तब उन्होंने मोबाइल से जनता को संबोधित किया था और फिर आने का वादा किया था।) इसके बाद भारत माता की जय बोलकर संबोधन खत्म किया और रुद्रपुर से रवाना हो गए।
02: 55 PM : प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की उलब्धियां गिनाई। कहा कि 2022 तक इस देश में कोई परिवार पक्के घर के बिना नहीं रहेगा। इतिहास में पहली बार सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। ये तमाम काम अगर हुए हैं तो इसके पीछे आपका एक वोट है।

विज्ञापन

02: 50 PM: कहा कि कांग्रेस ने जो सलूक और काम देश के जवानों के साथ किया वहीं सलूक किसान और गरीबों के साथ किया। चार पीढ़ी पहले गरीबी हटाने का वादा कांग्रेस ने किया था, वहीं वादा इस बार भी कांग्रेस दोहरा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस रहेगी, देश के हर कोने में गरीबी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

02: 44 PM: पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक धाम है। विपक्ष ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। डरने और झुकने का काम कांग्रेस का है। देश की सेना को कांग्रेस ने हथियार नहीं दिए। क्योंकि कांग्रेस का ध्यान देश सुरक्षा की बजाए मलाई खाने में लगा था। पीएम मोदी ने कहा कि सेना को हथियार देने के मसले पर मामा भांजे फंसे रहे। कांग्रेस राफेल सौदे पर बैठी रही। क्योंकि उसे मलाई नहीं मिल रही थी।
02:40 PM: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सपूतों वाली पार्टी वीरों की वीरता का सबूत मांगती है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष ने आड़े हाथ लिया। देश विरोधी बातें बोलकर कांग्रेस हीरो बनना चाहती है।
02:38 PM : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष द्वारा वीर सैनिकों को अपमानित किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि हमारे वीर जवानों की वीरता पर सवाल उठाना क्या सही थी। जब आतंकियों को घर में घुसकर मारा गया तो वीर जवानों पर इस प्रकार के सवाल करना ठीक था। क्या सेनाध्यक्ष को गाली देना सही था। भारत विरोधी बयान देना क्या देश की जनता माफ करेगी। आपको ऐसे सवालों के सही जवाब पता है। कांग्रेस के नामदार राजदरबारी करते हैं ऐसी बातें मोदी को नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मोदी को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। मोदी चुपचाप बैठ जाएगा क्या। डरने वाले संस्कार आपके इस चौकीदार में नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि कान खोल कर सुन लें। देश के दुश्मन और विरोधी सुन लें। हम डरने वाले नहीं, बल्कि डटने वाले हैं। यही संस्कार उत्तराखंड की मिट्टी में है। यही संस्कार मां भारती ने हमें दिए। डरने और झुकने वाले कांग्रेस के नामदार हैं। इनका खून तब भी नहीं खोला, जब भरी सड़क पर आतंकवादी खून बहा रहे थे। देश की सेना हथियार मांगती थी। वन रेंक वन पेंशन मांगती थी। बदला लेने की इजाजत मांगती थी। सेनाध्यक्ष पर ही मुकदमा कर दिया। अफवाह फैला दी सेना सरकार का तख्ता पलटने वाली है।
02:30 PM : इस दौरान मोदी ने रैली में मौजूद लोगों से पूछा कि यहां के युवाओं को पलायन करने के लिए मजबूर किसने किया था? घोटाले किसने किए थे? बर्बादी कौन लाया था? उत्तराखंड के गांवों को सड़कों से वंचित रखने वाले कौन थे? उन्होंने पूछा कि क्या ऐसी कांग्रेस पार्टी को मौका मिलना चाहिए। ऐसे झूठे और वादाखिलाफी करने वाले लोगों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं? उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को बटन दबाकर सजा देंगे क्या?। प्रधानमंत्री बनने के बाद मैंने उत्तराखंड के कोने-कोने तक विकास पहुंचाने का संकल्प लिया था। लेकिन कांग्रेस ने मेरे तमाम प्रयासों में अड़ेंगे लगाए थे। तब राज्य की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री का काम केवल दिल्ली कांग्रेस दरबार में हाजिरी लगाने का था। वह एक परिवार के बेरोजगार का रोजगार पक्का कराने के मिशन में जुटे थे। उन्हें यहां के हजारों युवाओं की चिंता नहीं थी।
02: 28 PM : कहा कि पुराने साथियों ने उत्तराखंड के हर उतार चढ़ाव देखे। हर सरकार के कामकाज देखे हैं। 2014 से पहले केंद्र सरकार 2017 से पहले उत्तराखंड की सरकार के कामकाज भी देखे। इससे आप भी भलिभांति परिचित हैं। सड़कों के अभाव में बागवानी और खेती दयनीय थी। इसी कारण उत्तराखंड की कड़वी सच्चाई पलायन को कोई नकार नहीं सकता। याद करिए उत्तराखंड की पहचान घोटालों से क्या हो गई थी। कभी राहत, आबकारी, खनन घोटाला। कांग्रेस के कल्चर ने उत्तराखंड को तबाह कर दिया था।
02: 25 PM : देवभूमि को नमस्कार कर पीएम मोदी ने अपना संबोधन  शुरू किया। कहा कि जिस उत्तराखंड का सपना अटल बिहारी जी ने देखा था। वह अब साकार हो रहा है। इस क्षेत्र के विकास के लिए अलग-अलग प्रांत के लोगों ने जो सहयोग किया है, वो भारत के लिए गर्व की बात है। हम विकास को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यहां की सड़कों, कनेक्विटि जोड़ने के हमने प्रयास किए। चारधाम आल वेदर रोड का काम तेजी से चल रहा है। हाईवे पर तेजी से काम हो रहा है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन की वर्षों से मांग थी। तेजी से इस पर भी काम चल रहा है। बाबा केदारनाथ में भी तेजी से काम हो रहा है। देश देख रहा है। नमामि गंगे के तहत उत्तराखंड के कई शहरों में गंगा की सफाई के प्रयस हो रहे हैं। आज उत्तराखंड नए रास्ते में निकल पड़ा। अटलजी के वीजन के चलते रुद्रपुर शहर इंडस्ट्रीयल हब है।
02: 22 PM : मोदी ने कुमांऊनी में कहा 'उत्तराखंड के भाई बहनों तैं मेरू सादर नमस्कार। देवभूमि के करोड़ों लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ छ'। मोदी ने कहा कि ऊधमसिंह नगर आया तो ऊधमसिंह को नमन करता हूं। गुरु नानकजी के पग यहां पड़े ऐसी मिट्टी को प्रणाम।
02:06 PM :तय कार्यक्रम के अनुसार करीब 30 मिनट अधिक होने के बाद दोपहर दो बजे पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर रुद्रपुर में लैंड हुआ। जिसके बाद वह मंच पर पहुंचे और सभी नेताओं से भेंट की।

01:36 PM : मेरठ से रैली समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। कुछ देर बाद पीएम मोदी रुद्रपुर 31वीं पीएसी के हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

मंच पर ये रहे मौजूद

पांच साल में पीएम मोदी की रुद्रपुर में यह तीसरी जनसभा है। प्रधानमंत्री इससे पूर्व तीन मई 2014 और 11 फरवरी 2017 में रुद्रपुर में जनसभाएं कर चुके हैं। मैदान में करीब 35 हजार लोगों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, जबकि महारैली में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।

मंच पर पीएम के अलावा, केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, विजय बहुगुणा, दोनों जिलों के जिलाध्यक्ष, विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे।

जनसभा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता
पुलिस के अनुसार डीआईजी कुमाऊं रेंज अजय जोशी और डीआईजी सतर्कता करन सिंह नगन्याल के नेतृत्व में छह एसएसपी, छह एसपी, 18 सीओ, 23 एसएचओ, 146 एसआई, 25 महिला एसआई, 75 हेड कांस्टेबल, 909 पुरुष कांस्टेबल, 114 महिला कांस्टेबल, 24 यातायात पुलिस के सिपाही और पांच कंपनी पीएसी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। लोस चुनाव के लिए बुलाए गए सीमा सुरक्षा बल के जवानों को भी कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया था। जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पुलिस लाइन में फोर्स को ब्रीफ कर आवश्यक निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed