फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 Notice to Ajay Bhatt and Harish Rawat not providing expenditure details

चुनाव 2019: खर्च का सही ब्योरा न देने पर अजय भट्ट और हरीश रावत सहित पांच प्रत्याशियों को नोटिस

Wed, 03 Apr 2019 11:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 03 Apr 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Notice to Ajay Bhatt and Harish Rawat not providing expenditure details
हरीश रावत, अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव के प्रचार में हो रहे खर्चे का प्रत्याशी सही हिसाब किताब नहीं दे रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस प्रत्याशी समेत पांच के हिसाब का मिलान नहीं होने पर आयोग ने नोटिस भेजकर पांच अप्रैल को हिसाब का मिलान कराने को कहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, नैनीताल लोकसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस प्रत्याशी समेत कुल सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशियों को तीन तिथियों में अनुमति के सापेक्ष किए गए खर्च का ब्योरा देना है। पांच प्रत्याशियों भाजपा के अजय भट्ट, कांग्रेस के हरीश रावत, भाकपा माले के कैलाश पांडेय, इंजीनियर ज्योति प्रकाश टम्टा, प्रेम प्रसाद आर्य और सुकुमार विश्वास ने सोमवार को खर्च का ब्योरा दिया था। इसमें आयोग के पास मौजूद खर्च के ब्योरे से केवल ज्योति प्रकाश टम्टा के खर्चे का ही मिलान हो सका।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी चुनाव खर्च भूपेंद्र कांडपाल ने बताया कि पांच प्रत्याशियों को सही खर्च का ब्योरा पांच अप्रैल को देने का नोटिस दिया गया है।  इसके अलावा बसपा प्रत्याशी नवनीत प्रकाश अग्रवाल की ओर से प्रचार खर्च का ब्योरा नहीं दिया गया। नवनीत को पांच अप्रैल को खर्च का ब्योरा देने के लिए नोटिस भेजा गया है। बताया कि खर्च का ब्योरा देने के लिए पांच और नौ अप्रैल की तिथि नियत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed