लोकसभा चुनाव 2019: पहले दिन नहीं भरा गया एक भी नामांकन पत्र, बचे हैं केवल तीन दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के नामांकन के पहले दिन पांचों सीटों पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकनपत्र दाखिल नहीं किया। लेकिन टिहरी सीट से वर्तमान सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और पौड़ी सीट से भाजपा राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत समेत पांचों सीटों से 48 ने नामांकनपत्र लिए हैं।
निर्वाचन आयोग की ओर से तय चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिए सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रत्याशी 25 मार्च तक पर्चा दाखिल कर सकेंगे, हालांकि 25 मार्च तक मात्र तीन ही कार्यदिवस होंगे।
प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा व कांग्रेस ने अभी तक अधिकारिक तौर पर पांचों सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। लेकिन नामांकनपत्र लेने से दावेदारों की स्थिति साफ हो रही है।
सोमवार को नामांकन के पहले दिन टिहरी लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह समेत कुल 13 ने नामांकन पत्र लिए हैं। इसमें कांग्रेस से आशा मनोरमा डोबरियाल, बसपा से अशोक पंवार, भाकपा से राजेंद्र पुरोहित व अन्य निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों ने नामांकनपत्र लिया।
वहीं, पौड़ी सीट से भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, हाल ही में कांग्रेस में शामिल मनीष खंडूड़ी सहित नौ ने नामांकन पत्र लिए हैं। हरिद्वार सीट से 11, अल्मोड़ा से पांच, नैनीताल सीट से 10 ने नामांकन पत्र लिए हैं।
पहले दिन पांचों सीटों पर नामांकन पत्रों का ब्योरा
लोकसभा सीट नामांकन पत्रों संख्या
हरिद्वार 11
पौड़ी 9
टिहरी 13
नैनीताल 10
अल्मोड़ा 5