फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 Indo nepal border will seal from 9th april 

लोकसभा चुनाव: 68 घंटे सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, 9 अप्रैल से बंद हो जाएगी आवाजाही

Sun, 31 Mar 2019 10:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Mar 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Indo nepal border will seal from 9th april 
भारत-नेपाल सीमा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भारत-नेपाल के अधिकारियों की समन्वय समिति की बैठक में भारत में लोकसभा चुनाव के तहत भारत-नेपाल सीमा सील करने को लेकर सहमति बनी। तय किया गया कि 9 अप्रैल की मध्यरात्रि से 11 अप्रैल की रात्रि आठ बजे तक सीमा पूरी तरह सील रहेगी। इस दौरान पूर्णागिरि के दर्शनार्थियों को भी दोनों देशों के बीच आवागमन नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन


रविवार को एनएचपीसी के अतिथिगृह में चंपावत के डीएम रणवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान तय किया गया कि 9 अप्रैल की रात्रि 12 बजे से चुनाव संपन्न होने के बाद 11 अप्रैल की रात 8 बजे तक (68 घंटे) सीमा पूरी तरह सील रहेगी।
विज्ञापन


इस बीच विदेशी (थर्ड कंट्री) पर्यटकों के सीमा पर आवागमन पर रोक नहीं रहेगी। गंभीर बीमारों आदि के लिए आईडी देखकर और पूरी तरह संतुष्ट होने पर सुरक्षा एजेंसियां गेट खोलेंगी। सीमा सील होने के दौरान पूर्णागिरि धाम के श्रद्धालुओं को भी भारत-नेपाल के लिए आवागमन नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नेपाल के अधिकारियों ने चार पहिया वाहनों के लिए खोले जाने वाले शारदा बैराज गेट के समय में एक घंटा वृद्धि करने की मांग रखी जिस पर डीएम ने यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर हल निकालने का भरोसा दिया।

बताया गया कि दोनों देशों के बीच सीमा पिलर को लेकर जल्द ही समाधान होने की उम्मीद है। इस माह के अंत तक सर्वे आफ इंडिया और सर्वे आफ नेपाल की टीम इस क्षेत्र में पहुंच जाएगी, जो सीमा पिलर संबंधी विवाद का समाधान करेंगी।

इसके अलावा पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा कर उन पर अमल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नेपाल के जिलाधिकारी (सीडीओ) सुशील वैद्य, एसपी एपीएफ विनोद श्रेष्ठा, डीएसपी ज्ञान बहादुर बिष्ट, चीफ सर्वे ऑफिसर नेपाल जनकराज भट्ट, भारत से एसपी डीएस गुंज्याल, एसडीएम दयानंद सरस्वती, एनएचपीसी के मुख्य महाप्रबंधक रईस मियां, एसएसबी 57 वीं वाहनी के कमांडेंट आरके त्रिपाठी, सीओ नरेश चंद, आबकारी निरीक्षक पीएस कन्याल, सीपीओ इंद्र सिंह, एसआईयू रामप्रसाद, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, डीआईओ एनएस बिष्ट आदि मौजूद थे। 

बनबसा के आनंदपुर के ग्रामीणों की समस्याओं (हुड्डी नदी से हो रहे भूकटाव और बाढ़) का जल्द निस्तारण किया जाएगा। उनसे आग्रह है कि वे चुनाव का बहिष्कार न करें। शारदा हेडवर्क्स के बैराज और कॉलोनी परिसर की बिजली काटे जाने संबंधी समस्या का हल निकालने को दो अप्रैल को बनबसा में एसडीएम टनकपुर के नेतृत्व में बैठक होगी।
- रणवीर सिंह चौहान, जिलाधिकारी, चंपावत। 

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहेगा। किसी तरह की असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान के दिन 11 अप्रैल को जिले की सीमा पर भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर रखेगी। चुनाव के दौरान पुलिस के साथ पीएसी भी मौजूद रहेगी। खुफिया तंत्र को भी सतर्क रहने को कहा गया है। 
-धीरेंद्र सिंह गुंज्याल, एसपी, चंपावत। 

भारत में होने वाले चुनाव को लेकर नेपाल प्रशासन भी भारतीय प्रशासन को भरपूर सहयोग देगा। सीमा सील के दौरान नेपाल पुलिस, एपीएफ आदि सीमा पर सतर्क रहेंगे। भारत भी नेपाल में होने वाले चुनाव के दौरान नेपाल प्रशासन को हरसंभव मदद देता है। 
सुशील वैद्य, सीडीओ (जिलाधिकारी), नेपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed