फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 Expelled leaders return in BJP uttarakhand

लोकसभा चुनाव 2019: निष्कासित नेताओं का बीजेपी में घर वापसी का दौर जारी

Sat, 30 Mar 2019 01:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 30 Mar 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Expelled leaders return in BJP uttarakhand
धीरेंद्र चौहान भाजपा में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार नगर निगम चुनाव के बागी धीरेंद्र चौहान अपने समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनकी घरवापसी का स्वागत करते हुए कहा कि इससे गढ़वाल लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत की जीत का अंतर और अधिक बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वे ही तीरथ को  संघ और राजनीति में लाए थे। वे पार्टी के अनुभवी और निष्ठावान नेता हैं। एक बार वह रास्ता पकड़ लेते हैं तो फिर मंजिल तक पहुंचते हैं। प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल ने चौहान और उनके समर्थकों का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी ही तरह तीरथ भी सैनिक परिवार से आते हैं और साधारण जीवन जीते हैं।

विज्ञापन

पार्टी को ताकत मिलेगी

यह भाजपा में ही संभव है कि इसका साधारण से साधारण कार्यकर्ता उच्च से उच्च पद पर पहुंच सकता है। कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि चौहान के भाजपा में जुड़ने से पार्टी को ताकत मिलेगी और पौड़ी लोकसभा सीट में जीत का अंतर बढे़गा और चौहान की सक्रियता का लाभ निरंतर मिलता रहेगा।

चौहान के साथ कैप्टन आनंद घिल्डियाल, प्रमोद रावत, सुभाष बिष्ट, विरेंद्र बिष्ट, कृष्ण सिंह नेगी, बृजमोहन नेगी, राम चरण भारद्वाज, कमेलश खंडवाल प्रमुख नेताओं ने घरवापसी की।  इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन भी उपस्थित थे।

चौहान की पत्नी ने लड़ा था मेयर का चुनाव

धीरेंद्र चौहान का कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में पकड़ है। नगर निगम चुनाव में पार्टी ने उनकी पत्नी की प्रत्याशी नहीं बनाया तो उन्होंने बगावत कर दी। उनकी पत्नी विभा चौहान ने मेयर का चुनाव लड़ा और 23779 मत प्राप्त किए थे। भाजपा 11386 वोट लेकर तीसरे स्थान पर चली गई।  इस बगावत का फायदा कांग्रेस ने उठाया और 25347 वोट से सीट जीत ली। चौहान को काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का समर्थक माना जाता है।

मैं सदैव भाजपा का था हूं और रहूंगा। कभी-कभी परिवार में मनमुटाव हो जाता है, जिसके कारण पिछले मेयर चुनाव में मैं पार्टी से अलग हो गया था। आज फिर से परिवार हूं। पार्टी के लिए जी जान से काम करूंगा।
- धीरेंद्र चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed