लोकसभा चुनाव 2019: प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रख रहे हैं ये जासूस, इन्हें पहचानना आसान नहीं
लोकसभा चुनावों के नामांकन शुरू होने के साथ ही आयकर विभाग ने जासूस मैदान में उतार दिए हैं। यह जासूस प्रत्याशियों की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।
खास बात यह है कि इन जासूसों को इस तरह से तैयार किया गया है कि इन्हें पहचानना आसान नहीं है। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आयकर विभाग ने हाल ही में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।
टोल फ्री नंबर पर शिकायतें सुनी जा रही हैं। दूसरी ओर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर आयकर विभाग ने टीमें तैनात कर दी हैं। शहरों की सीमाओं पर वाहनों का चेकिंग अभियान चल रहा है। अभी तक चार जिलों में 57.33 लाख रुपये कैश बरामद किया जा चुका है।
एक आयकर अधिकारी ने बताया कि यह जासूस प्रत्याशियों के फाइनेंस पर खास नजर रखे हुए हैं। हर लोकसभा क्षेत्र में यह जासूस प्रत्याशियों पर ही नहीं बल्कि प्रत्याशी के समर्थकों पर भी नजर रख रहे हैं।