फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 congress workers welcome bjp mp son in pauri

टिकट मिलने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया बीजेपी सांसद के बेटे का स्वागत, पिता के लिए कही ये बात

Sun, 24 Mar 2019 07:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Mar 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 congress workers welcome bjp mp son in pauri
मनीष खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी पहली बार टिकट मिलने के बाद रविवार को कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी दादी कांग्रेसी थी, जिससे वह कांग्रेस की विचारधारा से खासे प्रभावित रहे हैं और इसी के चलते वह कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हुए हैं।

विज्ञापन


ईमानदारी, विनम्रता और सच्चाई उन्हें विरासत में मिली है। वह पिता के पदचिह्नों पर चलकर उत्तराखंड के विकास के लिए काम करना चाहते हैं। रविवार को गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी के कोटद्वार पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर गिंवईस्रोत स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने को सच्चा उत्तराखंडी और हिंदुस्तानी समझते हैं। उनके पिता ने 30 वर्ष सेना में रहते हुए देश की सेवा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नामांकन कराएंगे मनीष खंडूडी 

सेवानिवृत्ति के बाद गढ़वाल संसदीय सीट से पांच बार सांसद बनकर गढ़वाल का नाम देश और दुनिया में रोशन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद देश को नए आयाम दिए। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा नफरत की नहीं, बल्कि राष्ट्र को एकजुट करने की रही है।

उन्होंने कहा कि उन्हें उनके पिता और परिवार का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह कांग्रेस पार्टी और क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यह चुनाव सच्चाई बनाम झूठ की लड़ाई है।

भाजपा ने ईमानदारी की मिशाल रहे बीसी खंडूड़ी को दरकिनार कर गढ़वाल की जनता और सेना का अपमान किया है। अब वक्त आ गया है कि जनता इस अपमान का बदला ले। इस मौके पर पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, मेयर हेमलता नेगी, पूर्व राज्य मंत्री जगमोहन सिंह नेगी, सुनीता बिष्ट, जसबीर राणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, कृष्णा बहुगुणा, पार्षद विपिन डोबरियाल, गीता नेगी, सूरज प्रसाद कांति व दीपक बड़ोला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने किया।   

मनीष खंडूड़ी सोमवार को पौड़ी पहुंचकर अपना नामांकन पत्र भरेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने बताया कि मनीष खंडूड़ी अपने समर्थकों के साथ सोमवार को सुबह साढ़े सात बजे कोटद्वार से पौड़ी के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed