फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 candidates Nominations start in uttarakhand from today

चुनाव 2019: शुरू हुए नामांकन, कक्ष में उम्मीदवार के साथ जाएंगे केवल चार समर्थक

Mon, 18 Mar 2019 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 candidates Nominations start in uttarakhand from today
चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

देहरादून कलेक्ट्रेट में टिहरी लोकसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त उम्मीदवार के साथ सिर्फ चार समर्थकों को ही जाने की अनुमति होगी। बाकी सारे समर्थक हरिद्वार रोड पर पुरानी जेल परिसर में ही रुकेंगे। हरिद्वार में दोपहर 12 बजे तक केवल 12 पर्चे ही बिके।

विज्ञापन

 

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रविवार को नामांकन प्रक्रिया से एक दिन पूर्व सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रक्रिया के दौरान कचहरी क्षेत्र वाहनों के लिए जीरो जोन रहेगा। इससे पहले रविवार को जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने एसएसपी निवेदिता कुकरेती व अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार और उनके चार समर्थकों को कचहरी गेट से भीतर तक पैदल ही आना होगा।

विज्ञापन


पहला गेट छप्पन भोग चौराहे पर रहेगा, दूसरा सौरभ होटल और तीसरा गेट तीसरा सीजेएम कोर्ट के बाहर और चौथा कचहरी परिसर शहीद स्मारक पर रहेगा। उम्मीदवार के साथ सिर्फ चार समर्थक ही नामांकन कक्ष में जा सकेंगे। जबकि, बाकी सभी समर्थक गेट के बाहर रहेंगे। वाहनों के पार्क करने के लिए पुरानी जेल परिसर, एमकेपी स्कूल ग्राउंड, परेड ग्राउंड और दीनदयाल उपाध्याय पार्क आदि स्थानों को आरक्षित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और एसएसपी ने विभागीय कर्मचारियों को सभी आवश्यक फार्म को तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था अपनाए जाने के निर्देश भी एसएसपी की ओर से दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि यदि एक समय पर दो उम्मीदवार एक साथ आते हैं तो एक को प्रतिक्षा कक्ष में बैठाया जाएगा।

नामांकन स्थल का निरीक्षण करने वालों में अपर जिलाधिकारी वित्त बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी रामजीशरण शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल, शहर कोतवाल एसएस नेगी, लोनिवि के सहायक अभियंता बीसी पुंडीर आदि अधिकारी मौजूद रहे।

यहां होंगी बैरिकेडिंग 
-आईजी गढ़वाल दफ्तर के सामने 
-द्रोण होटल तिराहा 
-पोस्ट ऑफिस तिराहा 
-सौरभ होटल तिराहा 
-छप्पन भोग चौराहा 

पार्किंग स्थल 
हिमालयन आर्म्स से दून चौक, एसएसपी कार्यालय पार्किंग 
चकराता रोड, राजपुर रोड, सर्वे चौक, तहसील चौक की तरफ से आने वाले प्रत्याशियों के वाहनों को हिमालयन आर्म्स से दून चौक तक और एसएसपी कार्यालय पार्किंग में पार्क किया जाएगा। 

पुरानी जेल पार्किंग
रिस्पना, हरिद्वार रोड, पुलिस लाईन की तरफ से आने वाले प्रत्याशियों के वाहनों को पुरानी जेल पार्किंग में पार्क किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed