फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 bsp declared businessman as candidate on nainital seat 

चुनाव 2019: उत्तराखंड बसपा में नए चेहरे की एंट्री, ऐन मौके पर प्रत्याशी बदलकर कारोबारी पर लगाया दांव

Fri, 22 Mar 2019 11:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bsp declared businessman as candidate on nainital seat 
बसपा प्रत्याशी नवनीत - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में सपा के साथ महागठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही बसपा ने नैनीताल लोकसभा सीट पर ऐन वक्त पर प्रत्याशी में बदलाव कर दिया है। घोषित प्रत्याशी राजेश दूबे का टिकट काटकर बरेली निवासी रियल स्टेट और होटल कारोबारी नवनीत अग्रवाल को प्रत्याशी बनाते हुए बिना लावलश्कर के नामांकन भी दाखिल करवा दिया है। नैनीताल लोकसभा में नए चेहरे नवनीत बरेली की सियासत में सक्रिय होने के साथ ही बसपा की बरेली मंडल में वैश्य भाईचारा कमेटी के मंडल कोऑर्डिनेटर हैं। 

विज्ञापन


बसपा की राजनीति में प्रत्याशी में बदलाव कोई नया नहीं है लेकिन नैनीताल लोकसभा में अचानक हुए प्रत्याशी बदलाव को माना जा रहा है कि बसपा इस सीट को लेकर बेहद संजीदा है। हालांकि सवाल खड़ा हो रहा है कि पार्टी ने राजेश को प्रत्याशी बनाने से पहले पार्टी ने उनके अतीत पर रोशनी डालने की जहमत क्यों नहीं उठाई। 
विज्ञापन


दरअसल कुछ समय पहले बसपा में शामिल हुए रुद्रपुर के भगवानपुर के रहने वाले राजेश दूबे को पार्टी ने लोकसभा कोऑर्डिनेटर बनाने के बाद प्रत्याशी घोषित किया था। राजेश के आवास पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी सहित तमाम नेताओं ने बैठक कर चुनाव को लेकर रणनीति भी तय की थी। गठबंधन के फार्मूले पर चुनाव लड़ रही बसपा ने आनन-फानन में आपराधिक इतिहास का हवाला देकर राजेश का टिकट काटकर नवनीत को प्रत्याशी बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में बसपा की राजनीति के नए चेहरे नवनीत बरेली में पार्टी में सक्रिय हैं। वर्ष 2017 में बरेली में आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले और रियल स्टेट और होटल कारोबारी नवनीत बीते साल ही बसपा में शामिल हुए थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें वैश्य कमेटी का मंडल कोऑर्डिनेटर बनाया था। 

आईआईटी रुड़की से बीई और आईआईएम कोलकाता से ईपीबीएम कर चुके नवनीत का बरेली से सीधा नैनीताल लोकसभा की राजनीति में बसपा ने पदार्पण किया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो पार्टी के पास फिलहाल कद्दावर चेहरा लोकसभा चुनाव लड़ने को नहीं था और प्रत्याशी बदलना भी मजबूरी थी।

लिहाजा पार्टी ने नैनीताल और उत्तराखंड के बजाए यूपी के बरेली से प्रत्याशी लाना मुनासिब समझा। अब देखना होगा कि नवनीत पर दांव खेलना गठबंधन के लिए कितना फायदेमंद साबित होगा। इधर राजेश दूबे से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
 

विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशी बदल चुकी बसपा
यूपी में बसपा की सियासत में प्रत्याशी घोषित होने के बाद ऐन वक्त पर टिकट कटना कोई नई बात नहीं है लेकिन नैनीताल लोकसभा में पहली दफा ही घोषित प्रत्याशी का टिकट कटा है। इससे इतर विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के प्रकरण हो चुके हैं। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में जसपुर विधानसभा से आसाद अली को प्रत्याशी घोषित किया गया था।

15 दिन बाद आसाद का टिकट काटकर मोहम्मद उमर को प्रत्याशी बना दिया गया था। हालांकि इस सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में काशीपुर सीट पर घोषित प्रत्याशी का टिकट काटकर बसपा ने किसी दूसरे को प्रत्याशी बनाया था। 

नैनीताल लोकसभा से घोषित प्रत्याशी राजेश दूबे का आपराधिक इतिहास है। इसकी जानकारी पार्टी हाईकमान के पास नहीं थी। निर्वाचन आयोग भी प्रत्याशियों के आपराधिक बैकग्राउंड को लेकर बेहद सख्त है, लिहाजा पार्टी चुनाव में खतरा मोल नहीं ले सकती थी। इसी वजह से हाईकमान ने राजेश की जगह नवनीत अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया है। नवनीत बरेली के रहने वाले हैं और रुद्रपुर, किच्छा में भी उनका कारोबार है।
- सूरजमल, प्रदेश प्रभारी बसपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed