फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 bjp leader Shahnawaz Hussain statement on congress

राहुल गांधी के बयान पर शाहनवाज का पलटवार, कहा- हार के डर से भाषा की मर्यादा खो रही कांग्रेस

Sun, 07 Apr 2019 07:22 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp leader Shahnawaz Hussain statement on congress
शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राह़ुल गांधी के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस को चेताया है। उन्होंने रविवार को देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि विपक्ष लाल कृष्ण आडवाणी  समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को लेकर राजनीति करना बंद करे। भाजपा की देश में बनी लहर से कांग्रेस में हार का डर बना हुआ है इसलिए कांग्रेस भाषा की मर्यादा खो रही है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि भाजपा को बनाने में आडवाणी का अहम रोल रहा है, लेकिन जिस तरह से राहुल गांधी उनको अपमानित कर रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है। पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रधानमंत्री मोदी के दिल में बसता है। हमें पूरी उम्मीद है कि प्रदेश की जनता पांचों सीटों पर आशीर्वाद देगी। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने जनता के लिए पांच वर्षों में इतने काम किए हैं कि लोकसभा सीट में पार्टी का आंकड़ा चार सौ पार होगा। 

विज्ञापन


चुनाव 2019: राहुल गांधी के विवादित बोल, पीएम मोदी और आडवाणी को लेकर कह दी बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव में मोदी लहर थी, अब मोदी सुनामी आएगी

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में मोदी लहर थी, लेकिन अब मोदी सुनामी आएगी। पार्टी को बंगाल, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरला और तमिलनाडु में बहुत सीटें मिल रही हैं। यूपी में पार्टी का आंकड़ा 73 से आगे बढ़ेगा, जबकि बिहार में 39 सीटें जीतेंगे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस 72 हजार रुपए सालाना का लालच देकर गरीबों का वोट हथियाने की कोशिश कर रही है। मोदी सरकार ने बेरोजगारों के लिए 16 करोड़ के मुद्रा लोन बांटे, आठ करोड़ गैस सिलिंडर गरीबों को दिये, आयुष्मान योजना में पांच लाख का इलाज, किसानों को सम्मान निधि, हर घर में शौचालय दिया है। 

राहुल ने हार के डर से अमेठी छोड़ केरल का रुख कर लिया। राहुल को जवाब देने चाहिए कि आखिर ऐसी सीट क्यों तलाशी जहां राष्ट्र का बहुसंख्यक समाज अल्पसंख्यक है। उन्होंने सैन्य बलों को भरोसा दिलाया कि अफ्स्पा नहीं हटेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed