फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 Rahul gandhi controversial statement on pm modi and L K Advani in haridwar

चुनाव 2019: राहुल गांधी के विवादित बोल, पीएम मोदी और आडवाणी को लेकर कह दी बड़ी बात

Sun, 07 Apr 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Apr 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Rahul gandhi controversial statement on pm modi and L K Advani in haridwar
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट पर वोटरों को साधने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया है। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम मोदी और उनके गुरु लाल कृष्ण आडवाणी को लेकर विवादित टिप्पणी की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी जी हमेशा हिंदू धर्म की बात करते हैं। आप बताइए हिंदू धर्म में किस बात का सबसे ज्यादा महत्व होता है। आगे उन्होंने कहा कि, मैं बताता हूं, हिंदू धर्म में गुरु का सबसे ज्यादा महत्व होता है। 
विज्ञापन


लेकिन मोदी जी ने अपने गुरु लाल कृष्ण आडवाणी जी को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने गुरु और शिष्य की परंपरा का अपमान किया है। मोदी जी ने भरी सभा से आडवाणी जी को स्टेज तक से उतार दिया। आज उनकी हालत का जिम्मेदार कोई है तो सिर्फ नरेंद्र मोदी हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा दो हिंदुस्तान की बात करती है। एक अमीरों का और एक गरीबों का। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी शनिवार शाम गंगा किनारे पंतद्वीप मैदान में हरिद्वार संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी अंबरीष कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिंदुस्तान में आम आदमी के लिए कोई जगह नहीं है, जबकि कांग्रेस भाईचारे से चलने वाला हिंदुस्तान बनाना चाहती है।

 

उन्होंने चौकीदार को चोर बताते हुए मोदी सरकार की नीयत पर खूब सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अमीरों के चौकीदार हैं। आम आदमी से से उन्हें कोई लेना देना नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। जनता से जितने भी वादे किए गए थे, एक भी पूरा नहीं किया गया। हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही गई थी, लेकिन लाखों लोगों को बेरोजगार कर दिया गया।

 

उन्होंने कहा कि मोदी ने भले ही 15 लाख न दिए हों लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के गरीब परिवारों के खाते में हर साल 72 हजार रुपये जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के दस दिन के अंदर ही किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा।

 

मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि खुद को चौकीदार बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश के 15 अमीरों के चौकीदार हैं, जो या तो देश का पैसा लेकर भाग गए हैं या गरीबों का पैसा उनकी तिजोरी में है।

करीब 23 मिनट के अपने भाषण में कई बार राहुल गांधी ने अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या आदि का नाम लेते हुए कहा कि देश की जनता का सारा पैसा नरेंद्र मोदी ने इन्हीं 15 लोगों को सौंप दिया।

अब जब हम यह बात कहते हैं कि गरीब लोगों को 72 हजार रुपए देंगे, तो नरेंद्र मोदी पूछते हैं कि यह पैसा कहां से आएगा। राहुल ने कहा कि यह पैसा अनिल अंबानी के खाते से आएगा। नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खाते से आएगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में तमाम फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं और लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन देश में 27 हजार लोग बेरोजगार हो रहे हैं।

कांग्रेस की सरकार आते ही इस स्थिति को बदला जाएगा। टैक्स का स्लैब बदलकर ऐसी स्थिति लाई जाएगी ताकि छोटे व्यापारी व उद्योगों की सुरक्षा हो सके और लोग फिर से रोजगार पा सकें। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की पोल खोलने और उत्तराखंड की पांचों सीटें कांग्रेस को जीताने काआह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed