फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 bjp leader piyush goyal in dehradun conference

भाजपा के घोषणा पत्र पर बोले पीयूष गोयल, ये तो ट्रेलर था, फिल्म तो अभी बाकी है

Tue, 09 Apr 2019 08:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Apr 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp leader piyush goyal in dehradun conference
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मोदी सरकार के कामकाज के बारे में कहा कि अभी तक ट्रेलर था, पूरी फिल्म बाकी है। वे देहरादून में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में 100 लाख करोड़ रुपये अवस्थापना कार्यों पर खर्च का संकल्प किया है। इसमें उत्तराखंड का हिस्सा भी है। उन्होंने कहा कि आजादी के 67 वर्षों में काफी कुछ ऐसा है, जो पुराना और जर्जर हो चुका है। इसे बदलने के लिए अगले चरण में 25 से 30 लाख करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र और उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार मिलकर प्रदेश का कायाकल्प करेंगी। गोयल देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में बुद्धिजीवी वर्ग के सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने सम्मेलन में आए प्रबुद्धजनों से 11 अप्रैल को मतदान करने की अपील की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 11 को फाइनल एग्जाम है, जिसमें 100 में से 100 नंबर मिलने चाहिए। उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार प्रदेश में मुकाबला एकतरफा है, लेकिन फिर भी हमें अति आत्मविश्वास में नहीं रहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए मतदान करने में कोई आलस्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने राजस्थान के एक मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी के एक वोट से हारने का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपकी एक छोटी सी चूक के कारण भविष्य में कोई मंत्री बनने से रह जाए। 

इससे पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पीयूष गोयल के प्रति अपने लगाव को प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि गोयल दिल्ली में उनके लोकल गार्जन हैं। अपने एक साल के कार्यकाल में उन्होंने 12 काम किए हैं, उनमें दो बड़े काम गोयल के रेल मंत्रालय से संबंधित हैं। 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने की योजना पर काम जारी है। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल, कार्यक्रम के संयोजक अनिल गोयल, दर्जाधारी आरके जैन, सह संयोजक बलजीत सिंह सोनी, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed