फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lok Sabha Election Dewal people saw helicopter for the first time VP Singh had come to campaign for elections

Lok Sabha Election: जब देवाल के लोगों ने पहली बार देखा हेलिकॉप्टर, चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे वीपी सिंह

Mon, 01 Apr 2024 06:40 PM IST
रेनू सकलानी यशवंत बडियारी, संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली)
यशवंत बडियारी, संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 Apr 2024 06:40 PM IST
सार

कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन सिंह नेगी के प्रचार में मुख्यमंत्री वीपी सिंह से पहुंचे थे। तब पहली बार लोगों ने हेलिकॉप्टर देखा और संगम मैदान में भारी भीड़ जुट गई। हालांकि लोगों ने वीपी सिंह को संगम मैदान से आगे नहीं जाने दिया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Dewal people saw helicopter for the first time VP Singh had come to campaign for elections
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 1982 में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रहे 80 साल के गोविंद सिंह पागंती बताते हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन सिंह नेगी के प्रचार में उस समय के मुख्यमंत्री वीपी सिंह को देवाल के संगम बाजार में जनसभा करनी थी।

विज्ञापन


वह इसके लिए हेलिकॉप्टर से देवाल के संगम मैदान में उतरे तो पहली बार लोगों ने हेलिकॉप्टर देखा और संगम मैदान में भारी भीड़ जुट गई। हालांकि लोगों ने वीपी सिंह को संगम मैदान से आगे नहीं जाने दिया। इस कारण उन्हें संगम मैदान में ही संबोधन करना पड़ा। भारी संख्या में पुलिस व्यवस्था के बाद भी वीपी सिंह को लोगाें के विरोध का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

बहुगुणा ने नंदकेशरी के मंदिर में की थी जीत के लिए पूजा

गढ़वाल और कुमाऊं की सीमा पर बसे देवाल के नंदकेशरी में भव्य और पौराणिक शिव-पार्वती का मंदिर है। स्थानीय लोग बताते हैं कि वर्ष 1982 के चुनाव प्रचार के दौरान हिमालय पुत्र एचएन बहुगुणा देवाल के नंदकेशरी स्थित शिव-पार्वती के मंदिर आए थे। यहां बहुगुणा ने पूजा अर्चना की थी और देवताओं के साथ-साथ लोगों से चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024 :  सैनिक बहुल प्रदेश उत्तराखंड में गरमाया अग्निवीर मुद्दा, लोस चुनाव में पकड़ी रफ्तार

पूर्णा गांव के 75 साल के भैरव दत्त मिश्रा बताते हैं कि बहुगुणा और चंद्रमोहन सिंह नेगी के बीच हुआ वर्ष 1982 का चुनाव पूरे देश के साथ ही पहाड़ में चर्चित रहा। इस दौरान प्रचार के लिए बहुगुणा कार से देवाल पहुंचे थे और नंदकेशरी के शिव पार्वती मंदिर में पूजा की थी। बहुगुणा से लोग इतना प्रभावित थे कि संपूर्ण क्षेत्र चट्टान की तरह बहुगुणा के पक्ष में खड़ा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed