फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Priyanka Gandhi will held in Ramnagar and Roorkee on 13 April

Election 2024: 13 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगी प्रियंका गांधी, रामनगर और रुड़की में होगी चुनावी रैली

Wed, 10 Apr 2024 12:48 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Apr 2024 12:48 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: 13 अप्रैल को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा का कार्यक्रम तय हो गया है। गढ़वाल सीट के रामनगर में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए वोट मांगेंगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Priyanka Gandhi will held in Ramnagar and Roorkee on 13 April
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की 13 अप्रैल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के रामनगर और हरिद्वार सीट के रुड़की में चुनावी रैली होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


चुनावी घोषणा के बाद कांग्रेस की यह पहली चुनावी रैली होगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया, 13 अप्रैल को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा का कार्यक्रम तय हो गया है। गढ़वाल सीट के रामनगर में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए वोट मांगेंगी। इसी दिन हरिद्वार सीट के रुड़की में चुनावी जनसभा में पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के लिए प्रचार करेंगी।
विज्ञापन


Election 2024: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ में की जनसभा, माला राज्यलक्ष्मी शाह के लिए मांगे वोट
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका दिल्ली से हेलिकॉप्टर से 11.50 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड, रामनगर (नैनीताल) पहुंच कर जनसभा को संबोधित करेंगी। इसी दिन अपराह्न तीन बजे डीएवी ग्राउंड रुड़की (हरिद्वार) में चुनावी जनसभा होगी। जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।

कहा, इन चुनावी जनसभाओं में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पूरे जोश के साथ प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed