फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lok sabha election 2024 Uttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami held a public meeting in Chinyalisour

Election 2024: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ में की जनसभा, माला राज्यलक्ष्मी शाह के लिए मांगे वोट

Tue, 09 Apr 2024 07:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Apr 2024 07:15 PM IST
सार

उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में सीएम धामी ने टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह की मौजूदगी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने कहा कि इस बार का चुनाव हर बार के चुनाव से अलग व ऐतिहासिक होने जा रहा है। 

विज्ञापन
lok sabha election 2024 Uttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami held a public meeting in Chinyalisour
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार का चुनाव हर बार के चुनाव से अलग व ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो दस सालों तक देश के लिए तपस्या की है। उसका प्रतिफल मिलने का चुनाव है। ये चुनाव उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है।

विज्ञापन


मंगलवार को यहां डिग्री कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह की मौजूदगी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह की छवि बेदाग है। वह अपने क्षेत्र के साथ संसद और पार्टी के काम को आगे बढ़ाती हैं। विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए सीएम कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस को चुनाव में खड़े करने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिले। पूरे चुनाव में लोग पीएम मोदी के नेतृत्व को देख रहे हैं। केंद्र सरकार की सभी योजनाएं गरीबों, किसानों, युवाओं को समर्पित हैं। सीएम ने कहा कि हिंदु कई वर्षों से राम मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे थे। ये काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ है। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: काशीपुर के ऐतिहासिक चैती मेले का हुआ शुभारंभ, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि टिहरी की जनता ने उन्हें तीन बार सेवा का मौका दिया है। चौथी बार भी जनता उन्हें आशीर्वाद देगी। इस मौके पर पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, स्वराज विद्वान, विनोद सुयाल, रामसुंदर नौटियाल, जसोदा राणा, प्रकाश रमोला, जोत सिंह बिष्ट, अतोल रावत, विमला नौटियाल, पूनम रमोला, विजय बडोनी, चैन सिंह महर, सोबेंद्र बिष्ट आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed