फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha Election 2024 Uttarakhand CM Dhami Told About Bjp resolution paper

Election 2024: संकल्पपत्र पर बोले सीएम धामी- उत्तराखंड की तर्ज पर देश में बनेगा यूसीसी, नकल विरोधी कानून

Mon, 15 Apr 2024 11:08 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Apr 2024 11:08 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि पीएम ने संकल्प पत्र को सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अवस्थापना विकास, महिला सशक्तीकरण, हर व्यक्ति को आगे लाने वाले व समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की गारंटी करार दिया।

विज्ञापन
Lok sabha Election 2024 Uttarakhand CM Dhami Told About Bjp resolution paper
पत्रकार वार्ता करते सीएम धामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के संकल्पपत्र पर कहा, इसमें उत्तराखंड की तर्ज पर देश में समान नागरिक संहिता और नकल विरोधी कानून बनाने का संकल्प रखा गया है। यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की जनता के सामने 2047 तक विकसित भारत बनाने का रोड मैप है।

विज्ञापन


इसे उन्होंने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अवस्थापना विकास, महिला सशक्तीकरण, हर व्यक्ति को आगे लाने वाले व समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की गारंटी करार दिया। मुख्यमंत्री सोमवार को देहरादून स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में पार्टी के संकल्पपत्र को साझा कर रहे थे। कहा, 2022 विधानसभा चुनाव से पहले हमने समान नागरिक संहिता का संकल्प रखा था।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने यूसीसी विधेयक को स्वीकृति दे दी है। संकल्पपत्र में पार्टी ने यूसीसी को पूरे देश के अंदर आवश्यक बताया है। पेपर लीक के लिए प्रभावी कानून देश के अंदर लाने का संकल्पपत्र में उल्लेख किया गया है। कहा, हम उत्तराखंड में पहले ही सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर चुके हैं। संकल्पपत्र में एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Election 2024: उत्तराखंड में पोलिंग बूथों पर दिव्यांग और वृद्ध वोटरों की सहायता करेंगे 14,032 स्वयंसेवक

कहा, राज्य सरकार पहले ही एक जिला दो उत्पाद पर कार्य कर रही है। संकल्पपत्र में एक राष्ट्र एक चुनाव को लागू करने की गारंटी दी गई है। कहा, बार-बार चुनाव होने एवं आचार संहिता लगने से विकास कार्य बाधित होते हैं। सीएए के तहत लोगों को नागरिकता प्रदान की जाएगी। कहा कि संकल्पपत्र में पर्यटन से पहाड़ी राज्यों में विकास को गति देने, पहाड़ी क्षेत्रों के विकास को लेकर महत्वपूर्ण योजनाएं प्रस्तावित हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

हरिद्वार-ऋषिकेश, हरिपुर घाट और शारदा कॉरिडोर बनेंगे
संकल्पपत्र में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर अन्य धार्मिक पर्यटन को भी विकसित करने का भी प्रस्ताव है। उत्तराखंड राज्य में हरिद्वार ऋषिकेश के बीच गंगा कॉरिडोर, यमुनाजी पर हरिपुर घाट का नव निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ ही टनकपुर में शारदा कॉरिडोर को आगे बढ़ाया जाएगा।

वेड इन इंडिया का भी उल्लेख
कहा, संकल्पपत्र में वेड इन इंडिया जैसे कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में देवभूमि उत्तराखंड को बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन बताया था। संकल्पपत्र हमारे वेडिंग डेस्टिनेशन को और सशक्त करेगा।

कांग्रेस के लोगों ने प्रियंका को महीनों पुरानी स्पीच दे दी
सीएम ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर तंज किया। कहा, प्रियंका दीदी ने अपने भाषण में कहा- पेपर लीक रोकने के लिए कानून बनाएंगे। उन्हें मालूम होना चाहिए कि हम पहले ही यह कानून बना चुके हैं। कांग्रेस के लोगों ने उन्हें महीनों पुरानी स्पीच दे दी।

सुमेरचंद रवि भाजपा में शामिल
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य सुमेरचंद रवि ने कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सदस्यता ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर रवि के समर्थन में कई अन्य लोगों ने भी सदस्यता ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed