Election 2024: जनसभा में बोले सीएम धामी- भाजपा शासन में नहीं बख्शे जाएंगे भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज
Lok sabha Election 2024 Uttarakhand: सीएम धामी ने कहा कि विपक्षी दल देश का नमक खाकर गद्दारी कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों और घोटाला करने वालों की खैर नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुल्तानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में घोटाला करने वालों को बख्शा नहीं जा रहा है। भ्रष्टाचारी या तो जेल में हैं या बेल पर हैं। आगे भी किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुल्तानपुर कस्बे में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, विपक्षी दल देश का नमक खाकर गद्दारी कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों और घोटाला करने वालों की खैर नहीं है। भ्रष्टाचार करने वाले मंत्री हों या अधिकारी सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कहा, भाजपा सरकार में लूट की दुकानों के शटर पूरी तरह से बंद हो चुके हैं।
Election 2024: उत्तराखंड में पोलिंग बूथों पर दिव्यांग और वृद्ध वोटरों की सहायता करेंगे 14,032 स्वयंसेवक
कहा, विपक्ष की सरकार ने जो काम 60 वर्षों में नहीं किए, वह मोदी सरकार ने 10 साल के कार्यकाल में कर दिखाया है। कांग्रेस कार्यकाल में योजनाएं कुछ लोगों को ध्यान में रखकर बनाई जाती थीं और योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं चुनिंदा लोगों को मिल पाता था। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश के गरीब, मजदूर, किसानों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं और देश के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है।
भाजपा ने अनुच्छेछ-370 हटाने और सीएए कानून लागू करने का काम किया है। कहा, सभी को कमल का बटन दबाकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।इस मौके पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्सर अमरीश गर्ग, निपेंद्र चौधरी, अरविंद अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप, राजवीर सिंह, बिशनपाल, ऋषि पाल आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.