फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 PM Modi second public meeting in Uttarakhand political attacks on Congress

Election 2024: उत्तराखंड में पीएम मोदी की दूसरी जनसभा, मुद्दों को दी धार, कांग्रेस पर किए खूब सियासी वार

Fri, 12 Apr 2024 10:46 AM IST
रेनू सकलानी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Apr 2024 10:46 AM IST
सार

पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में अपनी सरकार की उपलब्धियों की कसौटी पर कांग्रेस राज को कसने का प्रयास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के प्यार को जीवन में नहीं भुलाया जा सकता है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 PM Modi second public meeting in Uttarakhand political attacks on Congress
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में दूसरी चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल के कार्यकाल में बड़े मुद्दों पर लिए फैसलों को धार दी। वहीं, कांग्रेस पर सियासी वार करने से नहीं चूके। किसी नेता का नाम लिए बिना विरोधियों को जमकर कोसा। कहा, कमजोर व अस्थिर सरकारों के समय आतंकवाद ने पैर पसारे। कांग्रेस के समय जो लूट होती थीं, उसे मोदी ने बंद किया। जिससे विरोधियों का गुस्सा मोदी पर निकल रहा है।

विज्ञापन

अपने करीब 38 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस को कोसने से नहीं चूके। पिछले 10 वर्षों में अपनी सरकार की उपलब्धियों की कसौटी पर उन्होंने कांग्रेस राज को कसने का प्रयास किया। उनका कहना था कि कांग्रेस सरकार में वन रैंक वन पेंशन लागू नहीं होती। उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराने, शक्ति के विनाश से जुड़े बयान, डीबीटी को लेकर भी कांग्रेस पर प्रहार किए।

विज्ञापन


उत्तराखंड वालों के लिए मैं घर का सदस्य हूं : पीएम मोदी
उन्होंने परिवारवाद के बहाने कांग्रेस को निशाने पर लिया। हालांकि उन्होंने हरिद्वार में कांग्रेस प्रत्याशी का जिक्र नहीं किया। लेकिन हर की पैड़ी को नहर बताने और इसे गंगा के अस्तित्व को चुनौती देने से जोड़कर उन्होंने परोक्ष रूप से पूर्व सीएम हरीश रावत पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देवभूमि उत्तराखंड के प्रति भावनात्मक लगाव और आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत का जिक्र किया। कहा, उत्तराखंड वालों के लिए मैं घर का सदस्य हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election: उत्तराखंड के विकास में ऋषिकेश की अहम भूमिका, पीएम मोदी ने बताई देवभूमि की क्या है खासियत

उत्तराखंड वासियों से निकट का नाता रहा है। उत्तराखंड के प्यार को जीवन में नहीं भुलाया जा सकता है। कांग्रेस सरकार में गरीब, नौजवान का पैसा बिचौलिए खा जाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने लूट बंद की है। कांग्रेस के नेताओं के लिए तो पहले दिल्ली का शाही परिवार, अपना परिवार ही सबकुछ है। लेकिन मेरे लिए जनता और भारत ही मेरा परिवार है। कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है। जो प्रभु राम और गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed