फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 BJP will announce Uttarakhand candidates soon These Leaders can be selected

Lok Sabha Election: उत्तराखंड भाजपा में टिकट के दावेदारों की दिल्ली पर नजर, धड़कनें तेज, चर्चा में इनके नाम

Thu, 29 Feb 2024 09:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Feb 2024 09:39 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के हलकों में यह चर्चा काफी तेज है कि प्रत्याशियों की घोषणा जल्द हो सकती है। यही वजह है कि लोकसभा सीटों पर पार्टी के पांचों सांसदों के दिलों की धड़कने पर तेज हो रही हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 BJP will announce Uttarakhand candidates  soon These Leaders can be selected
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लोकसभा चुनाव लड़ने की ख्वाहिश रखने वाले भाजपा के 55 दावेदारों की नजर नई दिल्ली में हो रही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर लगी है। इस बैठक में उत्तराखंड की पांचों लोस सीटों के लिए प्रत्याशी तय होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


भाजपा के हलकों में यह चर्चा काफी तेज है कि प्रत्याशियों की घोषणा जल्द हो सकती है। यही वजह है कि लोकसभा सीटों पर पार्टी के पांचों सांसदों के दिलों की धड़कने पर तेज हो रही हैं। प्रत्याशियों के नामों का पैनल लेकर नई दिल्ली पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ बैठक हो चुकी थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में केंद्रीय नेताओं ने दोनों नेताओं से संभावित प्रत्याशियों के संबंध में फीडबैक भी लिया था। माना जा रहा था कि सीएम बृहस्पतिवार को देहरादून लौट आएंगे, लेकिन वह नई दिल्ली में डटे हुए हैं। ऐसे में इस बात की संभावना जताई जा रही कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान एक बार फिर धामी और भट्ट से संभावित नामों पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Budget Session 2024: ध्वनिमत से बजट पास, सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

चर्चा यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हो रही चुनाव समिति की बैठक में भाजपा उन राज्यों की लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम तय कर सकती है, जहां पहले चरण में चुनाव होने की संभावना है। इन राज्यों में उत्तराखंड भी शामिल बताया जा रहा है। पहले चरण में करीब 125 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की संभावना जताई जा रही है।

बलूनी, त्रिवेंद्र, दीप्ति, रेखा के नाम भी चर्चाओं में

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पार्टी नेतृत्व किन चेहरों पर दांव लगाएगा, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पार्टी के कद्दावर नेताओं तक को नहीं मालूम कि अंतिम समय में पार्टी कौन सा चौंकाने वाले दांव चल दे, लेकिन सियासी हवाओं में कुछ सीटों पर जो नाम चल रहे हैं, उनमें पौड़ी गढ़वाल से अनिल बलूनी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, दीप्ति रावत के नाम भी चर्चाओं में है। इसके अलावा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से रेखा आर्या के नाम की चर्चाएं हो रही हैं। इसके अलावा हरिद्वार लोस सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत की दावेदारी भी सुर्खियों में है। इन दावेदारियों के बीच अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व को देना है, इसलिए सबकी निगाहें नई दिल्ली पर लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed