फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Chunav Exit Poll 2019: Bjp and congress reaction in uttarakhand 

Exit Poll 2019: सर्वे के नतीजों से उत्तराखंड में भाजपा गदगद, कांग्रेस बोली- 23 मई का इंतजार करें

Mon, 20 May 2019 09:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 May 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Exit Poll 2019: Bjp and congress reaction in uttarakhand 
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत/कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड भाजपा एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित है। उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट दावा कर रहे हैं। उनके इस दावे को अधिकांश सर्वेक्षणों ने बल दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर जो तमाम चैनलों के एक्जिट पोल सामने आ रहे हैं उससे स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनने जा रही है। उनका दावा है कि उत्तराखंड में भाजपा पांचों सीटें जीत कर इतिहास रचेगी। प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा कि कोई दल लोकसभा चुनाव में जीत दोहराएगा। 
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि एक्जिट पोल पर एकरूपता नहीं है। हम एक्जिट पोल को खारिज नहीं कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के पक्ष में और बेहतरीन तस्वीर की हमें पूरी आस है। एक्जिट पोल में दस बीस नहीं, बल्कि कई सीटों का अंतर दिख रहा है। इसलिए सबसे बेहतर स्थिति ये ही है कि मतगणना का इंतजार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश भर में तीन सौ से अधिक सीटें पार्टी अपने दम पर लाएगी

लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान होने के बाद कई टीवी न्यूज चैनलों ने रविवार शाम को नतीजों को लेकर एग्जिट पोल जारी किया। अधिकांश सर्वेक्षण भाजपा के पक्ष में रहे, जिससे पार्टी कार्यालय में उत्साह की लहर दौड़ गई।

पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशी एग्जिट पोल के बाद जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। हालांकि एक चैनल ने प्रदेश में एक सीट कांग्रेस को दी है, लेकिन भाजपा नेता इसे गलत करार दे रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि हर सीट पर पार्टी भारी अंतर से जीत रही है।

देश भर में तीन सौ से अधिक सीटें पार्टी अपने दम पर लाएगी। पार्टी का दावा है कि वे एग्जिट पोल के भरोसे नहीं है, उन्होंने अपने स्तर पर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की है। उत्तरप्रदेश में गठबंधन को मिलने वाली बढ़त से भी पार्टी नेता सहमत नहीं हैं। 

किसने क्या कहा

पांच साल में मोदी सरकार ने गरीबों, जवानों, किसानों, महिलाओं, युवाओं के कल्याण के लिए कदम उठाए जनता ने उस पर मुहर लगाई है। एक स्वच्छ पारदर्शी सिस्टम आया है। जनता ने मोदी पर अपना भरपूर प्यार लुटाया है। एक्जिट पोल के जो अनुमान है, उसमें भी यही तस्वीर उभरकर सामने आती है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री उत्तराखंड 

प्रदेश की पांचों सीटें भाजपा जीत रही है। देश में तीन सौ से अधिक सीटें पार्टी जीतेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा जनता पूर्ण बहुमत देगी। 23 मई को आने वाले चुनाव नतीजों से साफ हो जाएगा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन को आगे रखने वाले एग्जिट पोल पूरी तरह से गलत रहे। 
अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed